Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • AI मास्टरक्लास
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • Mutual Funds मास्टरी
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • national
LIVE BLOG

Delhi Violence LIVE: हिंसाग्रस्त इलाकों में हालात काबू में, पुलिस ने कई इलाकों में किया फ्लैग मार्च

CRPF के 34 जवानों ने GTB अस्पताल में घायलों के लिए रक्तदान किया। AAP पार्षद ताहिर हुसैन के खिलाफ दयालपुर थाने में हत्या समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। ये मामला हत्या, आगजनी और हिंसा फैलाने से संबंधित धाराओं में दर्ज किया गया है।

उत्तर पूर्वी दिल्ली हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 38 हो गई है। AAP पार्षद ताहिर हुसैन पर लगे सभी आरोपों की जांच एसआईटी करेगी। दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता मनदीप सिंह रंधावा ने कहा कि दिल्ली पुलिस की टीम इस हिंसा से जुड़े आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।हिंसाग्रस्त इलाकों में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर उपराज्यपाल अनिल बैजल ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। कपिल मिश्रा ने कहा कि सड़क पर बैठे लोगों की वजह से 35 लाख लोगों को परेशानी हो रही थी। मैंने रोड खुलवाने की बात कही तो मुझे आतंकी कहा जा रहा है। उत्तर-पूर्वी दिल्ली हिंसा मामले में पुलिस ने अब तक 106 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने अब तक 48 एफआइआर दर्ज की है। केजरीवाल ने कहा कि अगर हिंसा में कोई आम आदमी पार्टी का नेता या कार्यकर्ता शामिल हुआ है तो उसे दोगुनी सजा मिलनी चाहिए। हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों को दिल्ली सरकार 10-10 लाख मुआवजा देगी।दिल्ली सरकार एसीपी मनजीत सिंह रंधावा ने शांति बहाली के लिए दिल्ली सरकार में मंत्री इमरान हुसैन और अमन कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक की। बैठक में लोगों से शांति बहाली में सहयोग देने की अपील की गई। उधर हिंसाग्रस्त खजूरी खास में पुलिस और अद्धसैनिक बलों ने फ्लैग मार्च किया। स्पेशल सीपी कानून और व्यवस्था एसएन श्रीवास्तव गुरुवार को खजूरी खास में लोगों के बीच पहुंचे और सभी से शांति बहाली की अपील की। उन्होंने लोगों से कहा कि सब मिलकर भाई चारे के साथ काम करें। पुलिस लोगों की सुरक्षा के लिए तत्पर है। उत्तरी पूर्वी दिल्ली में हिंसा को लेकर तीन दिन बाद अहम खुलासा हुआ है।

By JP YadavThu, 27 Feb 2020 09:31 PM (IST)
News Article Hero Image
27 Feb 20209:22:07 PM
सीआरपीएफ जवानों ने पेश की मिशाल

 दिल्ली हिंसा में घायल हुए लोगों के लिए रक्तदान करने के लिए 25 फरवरी को सीआरपीएफ के 50 जवान जीटीबी अस्पताल गए। 50 सीआरपीएफ कर्मियों में से 34 ने रक्त दान किया और 16 को रक्त की आवश्यकता होने पर रक्त दान करने के लिए कहा गया। 

 

Delhi: On 25th February, 50 CRPF personnel went to GTB Hospital to donate blood for the people injured in Delhi violence. Out of 50 CRPF personnel, 34 donated blood and 16 were asked to donate blood when the need for blood arises. pic.twitter.com/V4UfQAyoVs

— ANI (@ANI) February 27, 2020
27 Feb 20208:44:19 PM
AAP पार्षद के खिलाफ केस दर्ज

AAP पार्षद ताहिर हुसैन के खिलाफ दयालपुर थाने में  हत्या समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। ये मामला हत्या, आगजनी और हिंसा फैलाने से संबंधित धाराओं में दर्ज किया गया है।

27 Feb 20208:39:31 PM
जीटीबी अस्पताल में 51 घायलों का चल रहा इलाज

 जीटीबी अस्पताल ने अब तक 24 फरवरी से अब तक 215 पीड़ितों का इलाज किया है। 51 रोगियों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।  सभी मरीजों की हालत स्थिर है। इलाज के दौरान अस्पताल में 9 मरीजों की मौत हो गई।

 

Guru Teg Bahadur Hospital,Delhi: The hospital has received &treated 215 victims since Feb24 till now. 51 patients are currently admitted&receiving treatment,condition of all patients expect 1 is stable. 9 patients died at the hospital during treatment, 25 brought dead since 24Feb

— ANI (@ANI) February 27, 2020
27 Feb 20208:13:06 PM
38 हुई मरने वालों की संख्या
उत्तर पूर्वी दिल्ली हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 38 हो गई है। 34 लोगों की मौत जीटीबी अस्पताल में जबकि 3 की मौत LNJP अस्पताल में हुई है। एक घायल जग परवेश चंदर अस्पताल में दम तोड़ दिया।

#UPDATE Death toll rises to 38 (34 at GTB Hospital, 3 at LNJP Hospital and 1 at Jag Parvesh Chander Hospital) in North East Delhi violence. https://t.co/gSGtKDz3za

— ANI (@ANI) February 27, 2020
27 Feb 20207:48:33 PM
पीड़ित परिजनों से मिले स्पीकर रामनिवास गोयल

विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने जीटीबी अस्पताल में मृतकों के परिजनों से मुलाकात की। वहीं ब्रजपुरी रोड चमन पार्क इलाके में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने लोगों से मुलाकात की और उनका हाल जाना।

 
27 Feb 20207:36:04 PM
ताहिर हुसैन पर आरोपों की जांच करेगी SIT
AAP पार्षद ताहिर हुसैन पर लगे सभी आरोपों की जांच एसआईटी करेगी। दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता और क्राइम ब्रांच के अडिशनल कमिश्नर मनदीप सिंह रंधावा ने कहा कि दिल्ली पुलिस की टीम इस हिंसा से जुड़े आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई लोकेशन पर छापेमारी  कर रही है। मनदीप सिंह रंधावा ने कहा कि हिंसा मामले में करीब एक हजार से ज्यादा CCTV फुटेज जमा किए गए हैं। जिसको विस्तार से खंगालने में SIT की टीम जुटी हुई है। दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक जल्द ही 30 और नए FIR दर्ज किए जाएंगे। 
27 Feb 20207:17:13 PM
हिंसाग्रस्त इलाकों में आज कोई हिंसा नहीं हुई

 ACP एमएस रंधावा ने बताया कि हिंसाग्रस्त इलाकों में स्थिति सामान्य है। आज कोई हिंसा नहीं हुई है। पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। 48 एफआईआर अब तक दर्ज की गई हैं।  अब तक 350 अमन समिति की बैठकें हो चुकी हैं। 

MS Randhawa, Delhi Police PRO: We will address all the individual cases. Investigation is going on. We have multiple footages. As the investigation progresses in all the cases, we will share the details. We are investigating from all angles. #NortheastDelhi https://t.co/3iSutDgLS2

— ANI (@ANI) February 27, 2020
27 Feb 20207:11:29 PM
LG ने कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर की समीक्षा बैठक
हिंसाग्रस्त इलाकों में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर उपराज्यपाल अनिल बैजल ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मीटिंग में एडिशनल चीफ सेक्रेटरी(गृह)  और स्पेशल पुलिस कमिश्नर समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
27 Feb 20206:54:31 PM
हिंसा की जांच करेगी SIT

दिल्ली हिंसा की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। क्राइम ब्रांच से मामला एसआईटी में ट्रांसफर हो गया है। डीसीपी जॉय तिर्की और डीसीपी राजेश देव के नेतृत्व में हिंसा की जांच होगी।

#Update: 2 SITs of Crime Branch have been formed under DCP Joy Tirkey and DCP Rajesh Deo. The teams to immediately take over the investigation of the cases connected with North East Delhi violence. BK Singh, Addnl CP Crime Branch to supervise the work of the 2 teams https://t.co/5S7StbYMZY

— ANI (@ANI) February 27, 2020
27 Feb 20206:23:44 PM
ताहिर हुसैन का घर सील

दिल्ली पुलिस ने AAP पार्षद ताहिर हुसैन का घर सील कर दिया है। ताहिर हुसैन पर IB कास्टेबल अंकित शर्मा की हत्या में शामिल होने का आरोप है। बताया जा रहा है कि ताहिर जहां रहा है वहां पर नीचे फैक्ट्री है और ऊपर घर है।  

Police seals a factory belonging to AAP Councillor Tahir Hussain in North East Delhi's Khajoori Khaas area. #DelhiViolence pic.twitter.com/SL7r90AFiM

— ANI (@ANI) February 27, 2020
27 Feb 20206:03:00 PM
विपक्ष पर बरसे कपिल मिश्रा

भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने कहा है कि उन लोगों से कोई सवाल नहीं पूछा जा रहा है जो देश को विभाजित करने की बात कर रहे हैं या जिनके छत पर पेट्रोल बम पाए गए। कपिल मिश्रा ने कहा कि सड़क पर बैठे लोगों की वजह से 35 लाख लोगों को परेशानी हो रही थी। मैंने रोड खुलवाने की बात कही तो मुझे आतंकी कहा जा रहा है।

Kapil Mishra, BJP: No question is being asked to people who are talking about dividing country or those on whose terrace petrol bombs were found. But someone who only requested for road to be cleared as it was causing inconvenience to 35 lakh people is being called a terrorist. pic.twitter.com/g4N5tXsu7y

— ANI (@ANI) February 27, 2020
27 Feb 20205:48:51 PM
हिंसा के आरोप में अब तक 106 आरोपित गिरफ्तार

 उत्तर-पूर्वी दिल्ली हिंसा मामले में पुलिस ने अब तक 106 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने अब तक 48 एफआइआर दर्ज की है।

27 Feb 20205:03:02 PM
पुलिस ने जारी किया ड्रोन से लिया हुआ वीडियो
दिल्ली पुलिस ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली में ड्रोन से लिया हुआ एक वीडियो जारी किया है जिसमें इलाके में शांति दिख रही है। वीडियो में पुलिस फ्लैग मार्च करते हुए दिख रही है। पुलिस का दावा है कि पिछले दो दिनों से इलाके में शांति है। पुलिस शांति बहाली के लिए फ्लैग मार्च कर रही है। 

#WATCH Drone visuals from violence-affected North East Delhi. There has been no fresh incident of violence in the last two days. (Source: Delhi Police) pic.twitter.com/Bq6nQ9lKZp

— ANI (@ANI) February 27, 2020
27 Feb 20204:56:59 PM
सीबीएसई की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा स्थगित

 सीबीएसई ने उत्तर- पूर्वी इलाके में कक्षा 10वीं और 12वीं की 28 व 29 फरवरी को होने वाली परीक्षाएं भी स्थगित की।

27 Feb 20204:51:59 PM
हिंसा में शामिल दोषियों को कड़ी सजा मिलेः केजरीवाल
केजरीवाल ने कहा  हिंसा में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाता है उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। अगर आम आदमी पार्टी का कोई व्यक्ति दोषी पाया जाता है तो उसे दोगुनी सजा दी जानी चाहिए। राष्ट्रीय धर्मनिरपेक्षता के मुद्दे पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए।
 

Delhi CM Arvind Kejriwal: Any person who is found guilty should be given stringent punishment. If any Aam Aadmi Party person is found guilty then that person should be given double the punishment. There should be no politics on the issue of national security. #DelhiViolence pic.twitter.com/ykrsL7sIA4

— ANI (@ANI) February 27, 2020
27 Feb 20204:34:23 PM
हिंसा में मार गए लोगों के परिजनों को 10-10 लाख मुआवजा

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों को दिल्ली सरकार 10-10 लाख मुआवजा देगी। इसके अलावा गंभीर रूप से घायल लोगों को पांच-पांच लाख आर्थिक मदद दिया जाएगा। मामूली रूप से घायलों को 20-20 हजार आर्थिक मदद दिल्ली सरकार देगी। इसकी घोषणा सीएम केजरीवाल ने कहा कि घायल लोग फरिश्ते योजना के तहत निजी अस्पतालों में भी अपना इलाज करा सकते हैं।

 

Delhi CM Arvind Kejriwal: Under Delhi Govt's 'Farishte' scheme of free-of-cost medical treatment at any private hospital, those affected in this violence can get medical treatment. Compensation of Rs 10 lakhs each to families of those who have died. #DelhiViolence pic.twitter.com/voymWSw60X

— ANI (@ANI) February 27, 2020
27 Feb 20204:23:25 PM
मंत्री इमरान हुसैन और अमन कमेटी के सदस्यों के साथ ACP ने की बैठक, खजूरी खास में फ्लैग मार्च
पुरानी दिल्ली में एसीपी मनजीत सिंह रंधावा ने शांति बहाली के लिए दिल्ली सरकार में मंत्री इमरान हुसैन और अमन कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक की। बैठक में लोगों से शांति बहाली में सहयोग देने की अपील की गई। उधर हिंसाग्रस्त खजूरी खास में पुलिस और अद्धसैनिक बलों ने फ्लैग मार्च किया।
 

Delhi: Additional Commissioner of Police Central MS Randhawa holds a meeting with Aman Committee of old Delhi; Delhi Minister and local MLA Imran Hussain also present. pic.twitter.com/Q5gLa8FCjA

— ANI (@ANI) February 27, 2020
27 Feb 20204:02:46 PM
खजूरी खास में लोगों के बीच पहुंचे स्पेशल सीपी एसएन श्रीवास्तव

 स्पेशल सीपी कानून और व्यवस्था एसएन श्रीवास्तव गुरुवार को खजूरी खास में लोगों के बीच पहुंचे और सभी से शांति बहाली की अपील की। उन्होंने लोगों से कहा कि सब मिलकर भाई चारे के साथ काम करें। पुलिस लोगों की सुरक्षा के लिए तत्पर है।

 

SN Shrivastava,Spl CP, Law&Order in North East Delhi's Khajoori Khaas: I've come here to assure people that we're with them&for their welfare. People here have responded positively&assured that they'll work together through Aman Committees to bring back the feeling of brotherhood pic.twitter.com/NsS3KR4ies

— ANI (@ANI) February 27, 2020
27 Feb 20203:25:50 PM
बोर्ड एग्जाम नहीं दे पाए छात्रों के लिए राहत की खबर, जल्द नई तिथि घोषित करेगा CBSE
blog images

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने बृहस्पतिवार को दिल्ली में हिंसा के चलते परीक्षा नहीं दे पाने वाले छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। सीबीएसई ने स्कूलों के प्रधानाचार्यों से उन छात्रों की सूची मांगी है, जो हिंसा के चलते परीक्षा नहीं दे पाए। CBSE ऐसे छात्रों के लिए नए सिरे से परीक्षा आयोजित करेगा और इसके लिए तिथि शीघ्र ही अधिसूचित की जाएगी। बता दें कि उत्तर पूर्वी दिल्ली में हिंसा के चलते बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं परीक्षा देने से वंचित रह गए थे।  

27 Feb 20202:50:45 PM
AAP पार्षद पर राजनीति गरमाई, मनोज तिवारी का ट्वीट- दंगे की सोची समझी साजिश बेनकाब
blog images

दिल्ली हिंसा मामले में अब आम आदमी पार्टी के पार्षद ताहिर हुसैन को लेकर मामला गरमा गया है। ताहिर हुसैन के घर की छत पर ईंटें पाए जाने पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने ट्वीट किया है- आम आदमी पार्टी के पार्षद ताहिर हुसैन के घर से तेजाब की थैलियों, पेट्रोल बमों, कट्टों में भरे पत्थरो की बरामदगी से दंगे की सोची समझी साजिश बेनकाब हो गई है। ट्वीट में उन्होंने कहा कि किस किस से निर्देश लेकर कर रहा था देश के ख़िलाफ़ षड्यंत्र? उसके मोबाइल को ज़ब्त कर जांच हो, दोषियों को तत्काल सजा मिले।

27 Feb 20202:09:58 PM
स्वरा भास्कर व AAP विधायक समेत कई नामी हस्तियों पर FIR की मांग, HC में याचिका दायर
blog images

दिल्ली हिंसा मामले में वकील संजीव कुमार ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर कर सामाजिक कार्यकर्ता हर्ष मंडेर, रेडियो जॉकी सायमा, एक्ट्रेस स्वरा भास्कर और AAP विधायक अमानुल्लाह खान के खिलाफ एफआइआर दर्ज करने के लिए पुलिस को निर्देश देने की मांग की है। इसी के साथ मामले की जांच NIA से कराने की भी मांग की गई है। वहीं, दिल्ली हिंसा में अब तक कुल 34 लोगों की जान जा चुकी हैं और 200 से अधिक लोग अब घायल हैं और विभिन्न अस्पतालों में उनका इलाज जारी है। इनमें कई की हालत गंभीर है।

27 Feb 20201:49:04 PM
मौजपुर में दुकान में लगी आग 12 घंटे बाद भड़की, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर
blog images

पूर्वी दिल्ली के मौजपुर रोड पर स्थित एक दुकान में बुधवार रात को उपद्रवियों ने आग लगा दी थी। यह आग बृहस्पतिवार को फिर भड़क गई। सूचना पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं।

27 Feb 20201:44:17 PM
हिंसाग्रस्त इलाकों में 4 नामी हस्तियां करेंगी दिल्ली पुलिस का प्रतिनिधित्व

दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल (Delhi Lt. Governor Anil Baijal) ने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता (Solicitor General Tushar Mehta) एडिशनल सॉलिसिटर जनरल एमके आचार्या (Addl Solicitor General MK Acharya), एडवोकेट अमित महाजन और रजत नैयर को दिल्ली पुलिस का प्रतिनिधित्व करने के लिए नियुक्त किया है। ये सभी उत्तर पूर्व, शाहदरा और पूर्वी दिल्ली के हिंसा प्रभावित इलाकों में प्रतिनिधित्व करेंगे।

27 Feb 20201:37:42 PM
शाहदरा के जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में भी एक शख्स की मौत

उत्तर पूर्वी दिल्ली जिले में सोमवार और मंगलवार को हुई हिंसा में अब तक 34 लोगों की जान जा चुकी है और 200 से अधिक घायलों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। समाचार एजेंसी एएनआइ से मिली ताजा जानकारी के मुताबिक, शाहदरा स्थित जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में एक व्यक्ति की मौत हो गई। 

Death toll rises to 34 after one person passed away at Jag Parvesh Chander Hospital in Shahdara. #DelhiViolence pic.twitter.com/IPXq1E9prg

— ANI (@ANI) February 27, 2020
27 Feb 20201:16:01 PM
हिंसा प्रभावित इलाकों में बांटी जाएगी राहत सामग्री, केजरीवाल सरकार ने लिया फैसला
blog images

उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा के मद्देनजर दिल्ली सरकार ने निर्णय लिया है कि प्रभावित इलाकों में जरूरतमंद लोगों को राहत सामग्री उपलब्ध करवाई जाएगी। दिल्ली सरकार ने बृहस्पतिवार को आपात बैठक बुलाकर मंत्रिमंडल के सहयोगियों से चर्चा के बाद यह फैसला लिया है। 

27 Feb 202012:46:59 PM
हिंसाग्रस्त इलाकों की सफाई के लिए EDMC ने बनाई समन्वय समिति समित

पूर्वी दिल्ली नगर निगम की आयुक्त दलजीत कौर (Dr Dilraj Kaur, Commissioner, East Delhi Municipal Corporation) का कहना है कि एक समन्वय समिति समित बनाई गई है, हम क्षेत्रों को साफ करने के लिए कर्मचारी तैनात करेंगे। हम इसे जल्द से जल्द सामान्य करने के लिए अपनी पूरी कोशिश करेंगे। 

27 Feb 202012:39:31 PM
Delhi Violence: पुलिसकर्मी के फर्ज की लाठी ने झुकाई एक दंगाई पिस्तौल

 पढ़ें: Delhi Violence: पुलिसकर्मी के फर्ज की लाठी ने झुकाई एक दंगाई पिस्तौल 

27 Feb 202012:34:46 PM
अकेले जीटीबी अस्पताल में ही अब तक 30 लोगों की मौत

ज़ीटीबी अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉक्टर सुनील कुमार के मुताबिक, जीटीबी में अभी तक 30 लोगों की मौत हो गई है। इनमें इलाज के दौरान 8 लोगों की मौत हुई है। विवेक जिसको ड्रिल लगी थी वो ठीक है। बृहस्पतिवार को आने वाले घायलों की संख्या कम है। रात में दो घायलों को लाया गया था। सोमवार से लेकर अब तक 200 के करीब घायल भर्ती हुए थे, इनमें अधिकांश को छुट्टी दे दी गई है। फिलहाल 53 घायल अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें एक की हालत ठीक नहीं है। घायलों में ज्यादातर गन शॉट्स और धारदार हथियारों का शिकार हुए हैं। 

27 Feb 202012:31:28 PM
हिंसा प्रभावित इलाकों में हालात सामान्य: स्पेशल कमिश्नर लॉ-एंड ऑर्डर

दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमिश्नर लॉ-एंड ऑर्डर एसएन श्रीवास्तव ( Delhi Special Commissioner of Police (Law & Order) SN Shrivastava) ने बताया कि हिंसा प्रभावित इलाकों में हालात सामान्य हैं। हिंसा को लेकर कार्रवाई के तहत मामले दर्ज किए जा रहे हैं, जल्द ही ऐसे लोगों की पहचान कर गिरफ्तार भी किया जाएगा। जल्द ही हालात सामान्य होंगे।

27 Feb 202012:07:20 PM
ताहिर हुसैन को लेकर बोले AAP नेता संजय सिंह, दोषी है तो कार्रवाई हो
blog images

अंकित शर्मा के पिता द्वारा आम आदमी पार्टी के पार्षद ताहिर हुसैन पर हत्या का आरोप लगाने पर AAP नेता संजय सिंह ने कहा कि हम पहले दिन से कह रहे हैं कि अगर कोई भी दोषी है तो उस पर कार्रवाई की जानी चाहिए। वहीं, दिल्ली के उत्तर-पूर्वी जिले में हिंसा की हालिया घटनाओं के संबंध में कई व्हाट्सऐप ग्रुप पर भी नजर ऱखी जा रही है और उसकी जांच भी की जा रही है। समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक, दिल्ली के बाहर के लोगों की भूमिका संदेह के घेरे में है।

27 Feb 202010:57:24 AM
100 दमकल कर्मी ले रहे हालात का जायजा

दमकल विभाग के अधिकारी अतुल गर्ग (Atul Garg, Director, Fire Department) के मुताबिक, अधिकारी विभिन्न इलाकों में रहकर नजर बनाए हुए हैं। 100 दमकल कर्मी सड़क पर उतरे हैं। जगह-जगह हालात का जायजा लिया जा रहा है। 

27 Feb 202010:12:09 AM
कई जगहों पर हालात सामान्य, कामकाज के लिए निकले लोग

उत्तर पूर्वी दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में सोमवार से शुरू हुआ हिंसक प्रदर्शन चौथे दिन प्रवेश कर गया है। बृहस्पतिवार सुबह कई इलाकों में लोग घरों से निकले और रोजाना की तरह कामकाज के लिए दफ्तर पहुंचे। वहीं, बुधवार रात को उत्तर पूर्वी दिल्ली के तीन इलाकों में बुधवार रात को भी आगजनी व तोड़फोड़ की घटना हुई है। इस बीच मृतकों की संख्या 32 पहुंच गई है।

27 Feb 20209:34:49 AM
बुधवार रात में फिर 3 जगहों पर लगाई आग; अब तक 28 की मौत
blog images

दिल्ली में सोमवार से शुरू हुई हिंसा अभी पूरी तरह थमी नहीं है। बुधवार सुबह छिटपुट घटनाओं के बाद दिनभर शांति रही, लेकिन देर शाम अंधेरा होते-होते कई इलाकों में दंगाइयों का दुस्साहस बढ़ने लगा। देर रात ब्रह्मपुरी, नूर-ए-इलाही और उस्मानपुर के तीसरा पुस्ता इलाके में दंगाइयों ने आगजनी और तोड़फोड़ की है। वहीं, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के मैदान में उतरने व दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश का असर दिखने लगा है। बुधवार दिनभर कोई बड़ी हिंसा नहीं हुई, हालांकि, अब तक 28 लोगों की मौत हो चुकी है।

Delhi: 1 more death at Guru Teg Bahadur (GTB) Hospital, taking the total deaths to 28 in the city, including 2 deaths at Lok Nayak Jai Prakash Narayan (LNJP) hospital. #DelhiViolence pic.twitter.com/gKrt6XnJUX

— ANI (@ANI) February 27, 2020
27 Feb 20209:19:04 AM
करवाल नगर रोड पर हालात सामान्य, लोगों की आवाजाही शुरू
blog images

उत्तर पूर्वी दिल्ली के करावल नगर रोड पर बृहस्पतिवार को हालात दिखने लगे हैं। सड़क पर हुए पथराव के चलते बड़े वाहन नहीं गुजर जा रहे हैं, लेकिन पैदल और बाइक सवार आसानी से आवाजाही कर रहे हैं।

27 Feb 20209:14:55 AM
नहीं हटा जाफराबाद रोड से धरना

यमुनापार में सीएए के खिलाफ कई जगहों पर धरना चल रहा था। एक-एक कर इन स्थलों से या तो खुद प्रदर्शनकारी हट गए या पुलिस ने हटा दिया। लेकिन जाफराबाद में सड़क के किनारे अब भी धरना जारी है। यहां बैठी महिलाओं का कहना है कि वे यहां से नहीं हटेंगी। जाफराबाद में सड़क के किनारे बैठीं ये महिला प्रदर्शनकारी शनिवार को मेट्रो स्टेशन के नीचे प्रदर्शन शुरू कर दिया था। इसके साथ उन्होंने सड़क भी बंद कर दी थी। इसके विरोध में ही रविवार को कपिल मिश्र ने मौजपुर में सीएए के समर्थन में धरना शुरू किया था। हिंसा के बाद भी मंगलवार शाम तक सीएए के विरोध में प्रदर्शनकारी जाफराबाद मेट्रो स्टेशन के नीचे बैठे थे। कफ्यरू लगाने के बाद पुलिस ने इन्हें यहां से हटा दिया। इसके बाद ये महिला प्रदर्शनकारी यहां से थोड़ी दूरी पर सड़क के किनारे धरने पर बैठ गईं।

27 Feb 20209:10:34 AM
खुरेजी में खाली कराया गया धरना स्थल

खुरेजी में पिछले डेढ़ माह से चल रहे धरनास्थल को पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर खाली करा लिया। पुलिस ने इस मामले में विरोध कर रहीं कांग्रेस की पूर्व निगम पार्षद इशरत जहां को हिरासत में लिया। इसके अलावा इसी मामले को लेकर कुछ वकीलों की जगतपुरी थाना पुलिस से झड़प भी हुई, लेकिन उन्हें थाने से हटा दिया गया।

27 Feb 20209:05:33 AM
कानून की रक्षा करना संवैधानिक पीठ का दायित्व है: हाई कोर्ट
blog images

हिंसा पर बुधवार को सुनवाई के दौरान दिल्ली हाई कोर्ट ने तल्ख टिप्पणी की है। पीठ ने पूरे मामले पर नाराजगी जताते हुए विशेष पुलिस आयुक्त प्रवीण रंजन से कहा कि वह मामले पर कमिश्नर के साथ बैठ कर चर्चा करें और बृहस्पतिवार को अदालत में जानकारी दें। सुनवाई के दौरान केंद्र की तरफ से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने पीठ से गुस्सा न होने की बात की। इस पर पीठ ने कहा कि कानून की रक्षा करना संवैधानिक पीठ का दायित्व है और वह हालात से नाराज है। सभी को इसे गंभीरता से लेना चाहिए।

27 Feb 20208:35:14 AM
बुधवार को सामान्य रहा मेट्रो का संचालन
blog images

 उत्तर-पूर्वी जिले में बुधवार को हिंसा का दौर खत्म हुआ तो मेट्रो का परिचालन भी सामान्य हो गया और सभी बंद मेट्रो स्टेशन खोल दिए गए। रविवार को हिंसा शुरू होने पर पिंक लाइन के जाफाराबाद, मौजपुर-बाबरपुर और गोकलपुरी स्टेशन को बंद कर दिया गया था। जबकि जौहरी एंक्लेव और शिव विहार स्टेशन सोमवार से बंद कर दिए गए थे। हालात सामान्य होने पर बुधवार को ये सभी मेट्रो स्टेशन खोल दिए गए।

27 Feb 20208:33:37 AM
विभिन्न समुदायों के साथ बैठक कर रही पुलिस

उत्तरी-पूर्वी दिल्ली में रविवार से लेकर मंगलवार की देर रात तक हुए दंगे के कारण कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए दिल्ली पुलिस अन्य इलाकों में भी विभिन्न समुदायों के लोगों के साथ बैठक कर रही है। लोगों से दंगा व अफवाहों से दूर रहने और शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है।

27 Feb 20208:05:21 AM
कई जगहों पर खोले गए बंद मार्ग, लोगों को राहत
blog images

उत्तर पूर्वी दिल्ली में बुधवार को हिंसा में कमी आने पर वजीराबाद रोड, जाफराबाद रोड, चांद बाग से दयालपुर जाने वाला मार्ग खोल दिया गया, जिसके बाद वाहन चालकों को काफी राहत मिली है। 

27 Feb 20208:03:47 AM
स्थानीय पार्षद ताहिर हुसैन पर अंकित शर्मा की हत्या का आरोप, AAP का इनकार

 उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा में जान गंवाने वाले अंकित शर्मा के पिता ने स्थानीय पार्षद ताहिर हुसैन पर आरोप हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया है। वहीं, आम आदमी पार्टी के विधायक ने इन आरोपों पर सफाई में कहा कि यह सरासर झूठ है।

27 Feb 20207:59:44 AM
उत्तरी-पूर्वी जिले में अर्धसैनिक बलों की कुल 107 कंपनियां तैनात
blog images

 हिंसक प्रदर्शनों पर पूरी तरह से काबू पाने के लिए उत्तरी-पूर्वी जिले के कई इलाकों में अर्धसैनिक बलों की कुल 107 कंपनियां तैनात की गई हैं। हिंसा प्रभावित इलाकों में बुधवार को सुरक्षा बलों ने मार्च भी किया।

27 Feb 20207:55:52 AM
दंगाइयों के बारे में जानकारी देने के लिए फोन नंबर भी जारी
blog images

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा में अब तक कुल 18 मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि 106 दंगा आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा, पुलिस ने दंगाइयों के बारे में जानकारी देने के लिए एक फोन नंबर भी जारी किया है। 

27 Feb 20207:53:42 AM
जलाए गए 2000 से अधिक वाहन, 800 से अधिक दुकानें फूंकीं
blog images

सोमवार से शुरू हुई हिंसा के चलते 800 से अधिक दुकानों-मकानों में आगजनी व लूटपाट, 2000 से अधिक वाहनों को जलाने का अनुमान जताया गया है। इसके चलते सैकड़ो करोड़ रुपये का नुकसान होने की भी बात कही जा रही है। 

27 Feb 20207:51:33 AM
हिंसा प्रभावित इलाकों में आज होने वाली 12वीं की अंग्रेजी की परीक्षा स्थगित

उत्तर पूर्वी दिल्ली में हिंसा के बाद के हालात को देखते हुए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने ने 80 स्कूलों में बृहस्पतिवार को होने वाली 12वीं की अंग्रेजी की परीक्षा स्थगित कर दी है।  इससे हिंसा से प्रभावित इलाकों के छात्र-छात्राओं को बड़ी राहत मिली है। 

27 Feb 20207:48:07 AM
हिंसा रोकने में दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई में नहीं दिखाई तत्परता : SC
blog images

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को सुनवाई  के दौरान नागरिकता संशोधन कानून को लेकर दिल्ली में भड़की हिंसा को लेकर लोगों की मौत को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई में तत्परता नहीं दिखाई।

27 Feb 20207:45:52 AM
हेड कांस्टेबल के स्वजनों को मुआवजा व नौकरी का एलान

समाचार एजेंसी आइएएनएस के मुताबिक भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा है कि हिंसा में जान गंवाने वाले दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल रतन लाल को शहीद का दर्जा मिलेगा व उनके आश्रितों को एक करोड़ का मुआवजा और एक सदस्य को नौकरी दी जाएगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी एक करोड़ की मदद और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की घोषणा की है।

27 Feb 20207:43:52 AM
हिंसा में अब तक 27 लोगों की मौत, 30 गंभीर रूप से घायल
blog images

उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा में मृतकों की संख्या 27 हो गई है व 250 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। जीटीबी अस्पताल में ही 200 से ज्यादा घायल भर्ती हैं। इनमें 30 की हालत नाजुक बताई जा रही है।

27 Feb 20207:41:23 AM
एनएसए अजीत डोभाल हुए सक्रिय, बुधवार दिनभर नहीं हुई बड़ी हिंसा
blog images

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल के मैदान में उतरने व दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश का असर दिखने लगा है। छिटपुट घटनाओं को छोड़ उत्तर-पूर्वी जिले में बुधवार को शांति रही। हिंसा में आइबी (इंटेलीजेंस ब्यूरो) के कांस्टेबल अंकित शर्मा सहित और 27 लोगों की मौत हुई है।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us