Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में किया गया गिरफ्तार

    By Dhyanendra Singh ChauhanEdited By:
    Updated: Tue, 20 Jul 2021 05:51 AM (IST)

    Shilpa Shetty Husband Raj Kundra arrested शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में आज गिरफ्तार किया गया है। बताया गया है क ...और पढ़ें

    Hero Image
    बिजनेसमैन राज कुंद्रा को किया गया गिरफ्तार

    मुंबई, एएनआइ। मशूहर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में आज गिरफ्तार किया गया है।  बताया गया है कि अश्लील फिल्म बनाने के साथ ही वह कुछ एप्स पर प्रसारित भी करते थे। क्राइम ब्रांच मुंबई ने अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति व बिजनेसमैन राज कुंद्रा को गिरफ्तार करते हुए बताया कि फरवरी 2021 में क्राइम ब्रांच ने मुंबई में अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें कुछ ऐप्स पर दिखाने का मामला दर्ज किया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्राइम ब्रांच ने आगे बताया कि इस मामले में सोमवार को राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया गया है क्योंकि वह इसके मुख्य साजिशकर्ता लगते हैं। इसको लेकर हमारे पास पर्याप्त सबूत हैं और इस मामले में अभी जांच जारी है।

    सोमवार को अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और व्यवसायी राज कुंद्रा मुंबई पुलिस की अपराध शाखा के संपत्ति प्रकोष्ठ के समक्ष पेश हुए। जहां उन्हें 'अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें कुछ ऐप्स के माध्यम से प्रकाशित करने' से संबंधित एक मामले में गिरफ्तार किया गया।

     

    इसके पहले भी विवादों में रह चुके हैं राज कुंद्रा

    बता दें कि शिल्पा शेट्टी के पति व बिजनेसमैन राज कुंद्रा इसके पहले भी कई बार विवादों में रह चुके हैं। इससे पहले मॉडल और अभिनेत्री पूनम पांडे ने उन पर और उनके सहयोगी के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में शिकायत दर्ज की थी। पूनम ने आरोप लगाया था कि राज कुंद्रा की कंपनी ने उनकी तस्वीरों का गलत इस्तेमाल किया है। हालांकि राज कुंद्रा ने इस मामले में अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज करते हुए कहा था कि उनका इससे कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने यह भी कहा था कि जिस कंपनी पर अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगा है, वह उन्होंने छोड़ दी है।