विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कर्नाटक में हफ्तेभर में चोरी हो गया 10 लाख की लागत से बना बस स्टैंड, अब दर्ज हुआ केस

By Jagran NewsEdited By: Manish Negi
Published: Fri, 06 Oct 2023 02:39 PM (IST)

Karnataka News कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। कनिंघम रोड पर बना एक बस स्टैंड चोरी ...और पढ़ें

कर्नाटक में बस स्टैंड की चोरी का अजीबोगरीब मामला सामने आया है (प्रतीकात्मक तस्वीर)
कर्नाटक में बस स्टैंड की चोरी का अजीबोगरीब मामला सामने आया है (प्रतीकात्मक तस्वीर)

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। कर्नाटक में बस स्टैंड गायब हो गया है, सुनने में अटपटा लगे, लेकिन ये सच है। बस स्टैंड की चोरी का अजीबोगरीब मामला राजधानी बेंगलुरु का है। राज्य की पुलिस बस स्टैंड की चोरी के मामले की जांच कर रही है। वहीं, अब इसको लेकर राज्य के मंत्री का बयान भी सामने आया है।

कर्नाटक के परिवहन मंत्री रामालिंगा रेड्डी ने बैंगलोर मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (बीएमटीसी) किसी भी बस स्टॉप का निर्माण नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि अब ब्रुहत बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) निर्माण करेगा। मैं कमिश्नर से बात करूंगा और देखूंगा कि वहां नया बस स्टॉप हो।

क्या है मामला?

बता दें कि बस स्टैंड की चोरी का ये मामला बेंगलुरु के कनिंघम रोड का है। बताया जा रहा है कि हफ्ता भर पहले ही यहां 10 लाख रुपये की लागत से बस स्टैंड का निर्माण कराया गया था। अब वहां बस शेल्टर नहीं है। ये स्टील ढांचे समेत चोरी हो गया है। करीब एक हफ्ते के बाद बस स्टैंड की चोरी का मामला उजागर हुआ।

पुलिस ने दर्ज किया केस

मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। हालांकि, अभी तक किसी आरोपी को हिरासत में नहीं लिया गया है। पुलिस ने आईपीसी 379 (चोरी के लिए सजा) के तहत मामला दर्ज किया है। हाई ग्राउंड पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत दर्ज कराई है।

ये भी पढ़ें:

'भक...लहराएंगे...तुमलोग क्या हमारा बाप हो', सवाल पूछे जाने पर JDU विधायक ने पत्रकारों से की बदसलूकी