Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    त्रिपुरा में बस में लगी आग, 13 छात्र घायल; CM माणिक साहा ने घटना पर लिया संज्ञान

    By Agency Edited By: Piyush Kumar
    Updated: Mon, 06 Jan 2025 05:25 AM (IST)

    पश्चिम त्रिपुरा के मोहनपुर में रविवार को एक बस में आग लगने से 13 स्कूली छात्र घायल हो गए। ये सभी पिकनिक मनाने के लिए गए थे। पश्चिम त्रिपुरा के पुलिस अधीक्षक किरण कुमार ने बताया कि इनमें से नौ को उपचार के लिए जीबीपी अस्पताल भेजा गया। अन्य चार को प्राथमिक उपचार देने के बाद छुट्टी दे दी गई।

    Hero Image
    पश्चिम त्रिपुरा के मोहनपुर में एक बस में आग लगने से 13 बच्चे घायल हो गए।(फोटो सोर्स: जागरण)

    पीटीआई, अगरतला। पश्चिम त्रिपुरा के मोहनपुर में रविवार को एक बस में आग लगने से 13 स्कूली छात्र घायल हो गए। ये सभी पिकनिक मनाने के लिए गए थे। पश्चिम त्रिपुरा के पुलिस अधीक्षक किरण कुमार ने बताया कि इनमें से नौ को उपचार के लिए जीबीपी अस्पताल भेजा गया। अन्य चार को प्राथमिक उपचार देने के बाद छुट्टी दे दी गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने बताया कि बस में आग अंदर रखे एक जेनरेटर के फटने के कारण लगी। इस मामले की जांच की जा रही है।

    सीएम ने जताई चिंता 

    मुख्यमंत्री माणिक साहा ने इस घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने घायल छात्रों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं इस घटना से बहुत चिंतित हूं। घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। प्रशासन स्थिति पर नजर रख रहा है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि घायल छात्रों को तत्काल चिकित्सा सुविधा मिले। 

    इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।