तल्ख होगी बीएसएफ और पाक रेंजर्स वार्ता
भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव भरे रिश्तों की झलक अगले हफ्ते दोनों देशों के सैन्य बलों के बीच होने वाली बैठक में खूब देखने को मिलेगी। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों (एनएसए) की बैठक रद्द होने के बाद अगले हफ्ते बुधवार से नई दिल्ली में भारत के सीमा सुरक्षा बल और
नई दिल्ली, [जयप्रकाश रंजन]। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव भरे रिश्तों की झलक अगले हफ्ते दोनों देशों के सैन्य बलों के बीच होने वाली बैठक में खूब देखने को मिलेगी। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों (एनएसए) की बैठक रद्द होने के बाद अगले हफ्ते बुधवार से नई दिल्ली में भारत के सीमा सुरक्षा बल और पाकिस्तान के रेंंजर्स के बीच बातचीत होना लगभग तय है। एनएसए बातचीत के लिए भारत की तैयारियां जाया नहीं होंगी। पाक के एनएसए सरताज अजीज के सामने पेश करने के लिए जो सुबूत भारत ने इकट्ठे किए थे उनमें से कई पाक रेंजर्स के अधिकारियों के सामने पेश करने की तैयारी है। उधर, पाकिस्तान ने भी संकेत दिए हैैं कि वह सीमा पर अकारण गोलीबारी के लिए भारत के खिलाफ सबूत पेश करेगा।
सरकारी सूत्रोंं के मुताबिक हाल के तीन महीनों में सीमा पर पाक रेंजर्स की तरफ से तीन दर्जन बार अकारण गोलीबारी हुई है। भारत के पास इसका पक्का सुबूत है। दरअसल, अकारण गोलीबारी सीधे तौर पर आतंकियों की घुसपैठ कराने से जुड़ी हुई है। हाल के दिनों में पाक रेंजर्स की तरफ से कई गई अकारण गोलीबारी के तार गुरदासपुर और उधमपुर में हुए आतंकी हमलों से जुड़े हुए हैं। हमारे पास इसके भी सबूत हैं। किस तरह से सीमा पर पाक रेंजर्स की गोलीबारी हुई और उसके तुरंत बाद भारत के सीमावर्ती राज्योंं पंजाब व कश्मीर में आतंकियों के साथ मुठभेड़ हुई। पाक रेंजर्स के सामने इन सभी गतिविधियों के अकाट्य सुबूत पेश किए जाएंगे। दरअसल, भारत की तरफ से पहले इन सुबूतों को एनएसए की बैठक में पेश करने की तैयारी थी लेकिन अब इन्हें उन लोगों के सामने पेश किया जाना है जो सीधे तौर पर इसके जिम्मेदार हैं।
नकली नोटों का मामला उठेगा
भारत में पाकिस्तान के नकली नोटों की खेप भेजने और स्मगलिंग का मामला भी उठाया जाएगा। नकली नोटों का मामला पाक रेंजर्स के सामने उठाने के लिए भारतीय पक्ष पिछले कई वर्षों से सुबूत इकट्ठे कर रहा है। भारत के सीमावर्ती इलाकों में नकली नोटों के आधे दर्जन से ज्यादा मामले पिछले एक वर्ष में पकड़े गए हैैं। इन सभी के तार पाक से जुड़े हैैंं। माना जाता है कि पाक की खुफिया एजेंसी भारत में नकली नोटों की खेप भेजने के लिए पाक रेंजर्स के साथ मिल कर काम करती है। इन स्मगलरों को पाक रेंंजर्स रात में भारतीय सीमा में घुसाने में मदद करते हैैं।
पाक वार्ता का 17 सूत्रीय एजेंडा
उधर, पाकिस्तान रेंजर्स की तरफ से भारतीय पक्ष को बातचीत के लिए 17 सूत्रीय एजेंडा पेश किया गया है। पाकिस्तान की तरफ से भारत पर अकारण गोलीबारी करने और इससे वहां जानमाल की हुई क्षति का पूरा ब्योरा पेश किया जाएगा। पाकिस्तान पहले से ही अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भारत की तरफ से किए जा रहे निर्माण कार्यों के अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताता रहा है। इस बारे में पाक रेंजर्स की तरफ से सुबूत पेश किए जाने के संकेत हैं।
नेपाल सीमा से भारत में घुसे पाकिस्तानी आतंकी