विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रेलवे ने छत्तीसगढ़ में ब्रॉडगेज नेटवर्क के विद्युतीकरण का पूरा किया कार्य, रेल मंत्रालय ने दी जानकारी

By AgencyEdited By: Anurag Gupta
Published: Sun, 19 Mar 2023 05:07 PM (IST)

रेल मंत्रालय ने बताया कि 1170 किमी रूट के विद्युतीकरण ने इलेक्ट्रिक लोको की परिचालन और रखरखाव की लागत को ...और पढ़ें

रेलवे ने छत्तीसगढ़ में ब्रॉडगेज नेटवर्क के विद्युतीकरण का पूरा किया कार्य, रेल मंत्रालय ने दी जानकारी
रेलवे ने छत्तीसगढ़ में ब्रॉडगेज नेटवर्क के विद्युतीकरण का पूरा किया कार्य, रेल मंत्रालय ने दी जानकारी

नई दिल्ली, एजेंसी। 2030 तक शून्य कार्बन उत्सर्जक का लक्ष्य हासिल करने के उद्देश्य से भारतीय रेलवे के पास छत्तीसगढ़ में 100 प्रतिशत विद्युतीकृत मौजूदा ब्रॉड गेज नेटवर्क है। रेल मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

1,170 किमी रूट के विद्युतीकरण ने इलेक्ट्रिक लोको की परिचालन और रखरखाव की लागत को कम कर दिया और आयातित कच्चे तेल पर निर्भरता घटने से पर्यावरण अनुकूल परिवहन माध्यम बनने से विदेशी मुद्रा की बचत हो रही है।

रेलवे ने नए ब्रॉड गेज नेटवर्क को देगा मंजूरी

इसके अलावा, रेलवे की 100 प्रतिशत विद्युतीकृत नेटवर्क की नीति के अनुरूप विद्युतीकरण के साथ नए ब्रॉड गेज नेटवर्क को मंजूरी दी जाएगी।

छत्तीसगढ़ राज्य का क्षेत्र साउथ ईस्ट सेंट्रल और ईस्ट कोस्ट रेलवे के अधिकार क्षेत्र में आता है। बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग और कोरबा आदि छत्तीसगढ़ के कुछ प्रमुख रेलवे स्टेशन हैं।

बिलासपुर है छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन

बिलासपुर छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन है और मुंबई-हावड़ा मेन लाइन पर स्थित है। यह एक महत्वपूर्ण जंक्शन है और मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई, हैदराबाद और बेंगलुरु जैसे प्रमुख शहरों को जोड़ता है।

छत्तीसगढ़ राज्य में देश में सबसे अधिक माल ढुलाई होती है और यहां से रेलवे को महत्वपूर्ण राजस्व प्राप्त होता है। रेल नेटवर्क छत्तीसगढ़ से देश के अन्य हिस्सों में खनिजों, कृषि उत्पादों और अन्य सामानों के परिवहन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।