Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Carlo Acutis: 15 वर्ष की आयु में हुई थी मौत, अब यह लड़का बनेगा संत; कब्र पर होता है 'चमत्कार'

    Updated: Fri, 24 May 2024 09:59 PM (IST)

    ब्रिटेन में जन्मे कार्लो एक्यूटिस को संत घोषित करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। उसकी 2006 में 15 वर्ष की आयु में मौत हो गई थी। कार्लो एक्यूटिस कंप्यूटर विशेषज्ञ था। मृत्यु से पहले चर्च की शिक्षाओं को ऑनलाइन फैलाने के लिए उसने वेबसाइटें विकसित की थीं। एक्यूटिस एकमात्र व्यक्ति है जिसका जन्म 1990 के दशक में हुआ था और संत घोषित किया जा रहा है।

    Hero Image
    कार्लो एक्यूटिस को संत घोषित करने की प्रक्रिया शुरू।

    नई दिल्ली, जेएनएन। ब्रिटेन में जन्मे कार्लो एक्यूटिस को संत घोषित करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। उसकी 2006 में 15 वर्ष की आयु में मौत हो गई थी। कार्लो एक्यूटिस कंप्यूटर विशेषज्ञ था। मृत्यु से पहले चर्च की शिक्षाओं को ऑनलाइन फैलाने के लिए उसने वेबसाइटें विकसित की थीं। एक्यूटिस एकमात्र व्यक्ति है, जिसका जन्म 1990 के दशक में हुआ था और संत घोषित किया जा रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    संत बनने की क्या होती है योग्यता?

    कैथोलिक धर्म में एक व्यक्ति संत बनने के योग्य है, अगर दो चमत्कार उससे जुड़े हों और पोप द्वारा अनुमोदित किया जाए। कथित तौर पर एक्यूटिस के एक टी-शर्ट को छूने से दुर्लभ अग्न्याशय की बीमारी से पीड़ित सात वर्षीय ब्राजीलियाई लड़का उबर गया था। एक पादरी ने बच्चे की ओर से उससे प्रार्थना की थी। पोप द्वारा मूल्यांकन और अनुमोदन के बाद इसे चमत्कारी माना गया।

    हो चुके हैं कई चमत्कार

    एक अन्य मामले में इटली के फ्लोरेंस में एक्यूटिस की कब्र पर एक मां द्वारा बेटी के ठीक होने के लिए प्रार्थना करने के 10 दिन बाद उसकी मस्तिष्क की चोट गायब हो गई थी। उसकी बेटी दुर्घटना की शिकार हुई थी, जिसमें मस्तिष्क में रक्तस्त्राव हुआ था। परिवार को बताया गया था कि हालत गंभीर है। महिला ने दावा किया कि प्रार्थना के बाद बेटी को वेंटिलेटर से हटा दिया गया था।

    यह भी पढ़ेंः शव को किया बोटी-बोटी, मांस में मिलाया हल्दी और नमक; बांग्लादेशी सांसद की हत्या करने वाला कसाई गिरफ्तार

    China-Taiwan Tensions: पड़ोसी देश ताइवान पर हमला करेगा ड्रैगन? दूसरे दिन भी किया सैन्य अभ्यास, आसपास दिखे कई जंगी जहाज