Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जयपुर स्थित बृहस्पति धाम मंदिर जहां होती है मनोकामना पूरी

    By TilakrajEdited By:
    Updated: Fri, 04 Feb 2022 10:54 AM (IST)

    दुनिया का एकमात्र बृहस्पति धाम मंदिर जहां पूजा करने से मिलती है गुरु बृहस्पति की कृपा और दूर होते हैं कुंडली में बृहस्पति के दोष! देश विदेश से लाखों भक्तों ने दुनिया के एकमात्र बृहस्पति धाम मंदिर में पूजा करके अपनी मनोकामना पूरी की है।

    Hero Image
    बृहस्पति के अशुभ प्रभाव से हो सकती हैं कई परेशानियां

    बृहस्पति को ग्रहों में एक ग्रह एवं देवताओं में गुरू की संज्ञा प्राप्त है। शिक्षा, संतान, विवाह, राजयोग, राजनीति, व्यापार, विदेश यात्रा, स्वास्थ्य व धन का आशीर्वाद देते हैं देव गुरु बृहस्पति। यदि आप गुरु बृहस्पति की कृपा पाकर जीवन में उन्नति करना चाहते हैं या जीवन की वर्तमान परेशानियों को दूर करना चाहते हैं और इसके लिए आसान उपाय खोज रहे हैं तो हम आपको ऐसे सिद्ध स्थान के बारे में बताते हैं जहां पर साक्षात गुरु बृहस्पति देव की स्वर्णिम प्रतिमा की पूजा करके आप गुरु बृहस्पति की भरपूर कृपा प्राप्त कर सकते हैं। जयपुर में महारानी फार्म, दुर्गापुरा में महंत श्री नरेंद्र जी द्वारा स्थापित देव गुरु बृहस्पति धाम मंदिर में बृहस्पति भगवान की सवा पाँच फीट की स्वर्णिम प्रतिमा स्थापित है। इस मंदिर के निर्माण के लिए देवगुरु बृहस्पति ने महंत श्रीनरेंद्र जी के स्वप्न में आकर प्रेरणा दी थी। देवगुरु बृहस्पति की कृपा से इस मंदिर का निर्माणकार्य मात्र 45 दिनों में संपन्न हुआ। देश विदेश से लाखों भक्तों ने दुनिया के एकमात्र बृहस्पति धाम मंदिर में पूजा करके अपनी मनोकामना पूरी की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हालांकि, यदि आप किसी वजह से मंदिर में जाकर पूजा करने में असमर्थ हैं तो आप https://brihaspatidham.com/ पर जाकर ऑनलाइन भगवान बृहस्पति की पूजा अर्चना करके दोष निवारण कर सकते हैं एवं कृपा प्राप्त कर सकते हैं। आप मंदिर के पोर्टल पर जाकर 7, 21 या 52 गुरुवार के लिए ऑनलाइन मनोकामना टोकरी अर्पित कर सकते हैं। आप अपने दोष के हिसाब से बृहस्पति मंत्र का जाप करने के लिए मंदिर में बुकिंग कर सकते हैं, जहां पर आपके नाम से सवा लाख मंत्रों का जप एवं हवन किया जाएगा। इसके अलावा अगर आप बृहस्पति परिवार के सदस्य बनते हैं तो आप और आपके परिवार की मनोकामना के लिए प्रतिदिन बृहस्पति हवन, बृहस्पति जाप, विष्णु सहस्त्रनाम पाठ एवं रुद्राभिषेक किया जाता है। जिसका रोजाना फेसबुक पर लाइव प्रसारण किया जाता है। प्रत्येक बृहस्पतिवार शाम 7 बजे बृहस्पति धाम के फेसबुक पेज पर दीपदान महाआरती का लाइव प्रसारण किया जाता है। सभी सदस्यों को ई-मेल के माध्यम से गुरु बृहस्पति का आशीर्वाद प्रदान किया जाता है। सदस्यों के लिए निः शुल्क कुंडली सेवा भी दी जाती है। कुंडली में बृहस्पति के दोष और उनके उपाय जानने के लिए बृहस्पतिधाम मंदिर में पूजा अर्चना की जानकारी प्राप्त करने के लिए आप मोबाइल नंबर 7300088446 पर भी संपर्क कर सकते हैं या फिर ई-मेल के माध्यम से भी सम्पर्क कर सकते हैं।

    बृहस्पति के अशुभ प्रभाव से हो सकती हैं यह परेशानियां

    गुरु बृहस्पति के कमजोर होने से व्यक्ति के बने बनाए काम बिगड़ने लगते हैं। मेहनत करने के बावजूद मनचाहा परिणाम नहीं मिलता। बृहस्पति दोष के कारण विवाह, वैवाहिक जीवन, संतान व संतान सुख, शिक्षा, नौकरी, व्यापार, धन व स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आती हैं।

    गुरु बृहस्पति की कृपा पाने के लिए करें यह उपाय

    यदि बृहस्पति अनुकूल नहीं है या फिर बृहस्पति कुंडली में शुभ है लेकिन उससे और ज्यादा शुभ बनाना है तो उनकी नियमित रूप से विशेष पूजा-अर्चना करनी चाहिए। बृहस्पतिवार का व्रत रखकर भगवान बृहस्पति को पीले फूल, चने की दाल, साबुत हल्दी, पीला वस्त्र, पीला फल, पीला चंदन, गाय का घी जैसी चीजें चढ़ानी चाहिए। कुंडली में दोष के हिसाब से अलग-अलग दोषों के लिए अलग-अलग उपाय हो सकते हैं। दुनियाभर में लाखों लोग बृहस्पति की दशा से पीड़ित हैं और उन्हें प्रसन्न करने के लिए उपाय और पूजा अर्चना करना चाहते हैं। लेकिन उन्हें सही जानकारी नहीं मिल पाती है। क्या आप जानते हैं कि देव गुरु बृहस्पति की कृपा प्राप्त करने के लिए आप दुनिया के एकमात्र बृहस्पति धाम मंदिर में सीधे गुरु बृहस्पति की पूजा कर सकते हैं।

    Note - यह आर्टिकल ब्रांड डेस्‍क द्वारा लिखा गया है।

    comedy show banner
    comedy show banner