नहीं रहे शोले के रहीम चाचा
रंगमंच का मंझा हुआ कलाकार अब हमारे बीच नहीं रहा। गुजरे जमाने के मशहूर अभिनेता एके हंगल का रविवार सुबह निधन हो गया। मुंबई के आशा पारेख अस्पताल में उन्होंने आखिरी सास ली। हंगल के बेटे विजय ने यह जानकारी दी। हंगल ने फिल्म शोले में रहीम चाचा के किरदार से अपने अभिनय की छाप छोड़ी।
मुंबई। रंगमंच का मंझा हुआ कलाकार अब हमारे बीच नहीं रहा। गुजरे जमाने के मशहूर अभिनेता एके हंगल का रविवार सुबह निधन हो गया। मुंबई के आशा पारेख अस्पताल में उन्होंने आखिरी सास ली। हंगल के बेटे विजय ने यह जानकारी दी। हंगल ने फिल्म शोले में रहीम चाचा के किरदार से अपने अभिनय की छाप छोड़ी।
95 साल के हंगल को 16 अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 13 अगस्त को हंगल गिर गए थे। पीठ में चोट लगने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहा उनकी सर्जरी हुई। सर्जरी होने के बावजूद उनती सेहत में कोई सुधार नहीं हुआ।
बाद में पता चला कि उन्हें सीने में दर्द और सास लेने में तकलीफ है। इसके बाद उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया, लेकिन उनकी सेहत में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके चलते वेंटीलेटर हटा दिया गया। हंगल की पत्नी का पहले ही निधन हो गया था। उनका बेटा विजय हंगल बॉलीवुड में कैमरामैन व फोटोग्राफर है। विजय की पत्नी का भी 1994 में निधन हो गया था। उनके कोई संतान नहीं है।
थियेटर में किया अभिनय
चरित्र अभिनेता पद्म भूषण अवतार किशन हंगल का जन्म एक फरवरी 1914 को कश्मीरी पंडित परिवार में अविभाजित भारत मे पंजाब राज्य के सियालकोट में हुआ था। उनके पिता का नाम पंडित हरी किशन हंगल था। उनका बचपन पेशावर में गुजरा। वहा उन्होंने थियेटर में अभियन किया। पिता के रिटायरमेंट के बाद हंगल परिवार पेशावर से कराची आ गया था। बंटवारे के बाद हंगल परिवार 1949 में बंबई आ गया। हंगल तीन साल पाकिस्तान में जेल में भी रहे। साल 1966 से 2005 के अपने फिल्मी करियर में उन्होंने करीब 225 फिल्मों में काम किया। मुंबई में हंगल बलराज साहनी व कैफी आजमी के साथ इप्टा थियेटर से जुड़ गए।
हंगल ने फिल्मी करियर 50 साल की उम्र में शुरू किया। उनकी पहली फिल्म थी बासु भट्टाचार्य की तीसरी कसम (1966)। उन्होंने नमक हराम, शोले, शौकीन और आईना जैसी सुपर हिट फिल्मों में काम किया। वे हाल ही में टीवी सीरियल मधुबाला में दिखाई दिए थे।
अंतिम फिल्म
हंगल आखिरी बार अमोल पालेकर की फिल्म पहेली (2005) में नजर आए।
रैंप पर भी आए
आठ फरवरी 2011 को हंगल मुंबई में फैशन डिजाइनर रियाज गाजी के शो में व्हीलचेयर पर आए।
पद्म भूषण
सरकार ने हंगल को 2006 में पद्म भूषण से सम्मानित किया।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।