Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Andhra Pradesh: घर में पड़ा मिला एक ही परिवार के चार सदस्यों की शव, पुलिस को आत्महत्या का संदेह

    Updated: Sun, 30 Mar 2025 04:37 PM (IST)

    आंध्र प्रदेश के श्री साईं जिले में एक ही परिवार के चार लोगों का शव घर में मिला। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मामले की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने अंदेशा जताया है कि परिवार के सदस्य पिछले काफी समय से वित्तीय संकट से जूझ रहे थे।

    Hero Image
    एक ही परिवार के चार सदस्यों का शव घर में मृत मिला। (सांकेतिक तस्वीर)

    पीटीआई, मदाकासिरा। आंध्र प्रदेश के श्री साईं जिले से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां पर एक ही परिवार के चार सदस्यों के शव अपने ही घर में मिले। इस घटना के सामने आने के बाद आस पास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में इस बात के संदेह हैं कि परिवार के इस संदिग्ध आत्महत्या का कारण आर्थिक तंगी और अंदरूनी पारिवारिक विवाद हो सकता है।

    एक परिवार के चार लोगों का शव घर में मिला

    जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान मदकासिरा के गांधी बाजार इलाके में सोने की दुकान के मालिक कृष्ण चारी, उनकी पत्नी सरला और उनके दो बेटों के रूप में हुई है। समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए बताया कि परिवार ने साइनाइड का सेवन किया, जो उन्हें सुनार के तौर पर उपलब्ध था।

    कर्ज में डूबा था परिवार

    बताया जा रहा है कि तीन भाइयों में सबसे सबसे बड़े चारी कर्ज में डूबे हुए थे और कथित तौर पर अपने भाई-बहनों की आर्थिक सफलता से ईर्ष्या करते थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि चारी के पिता ने सबसे पहले शवों को देखा।

    घर की तलाशी के दौरान पुलिस को साइनाइड की बोतल मिली। माना जा रहा है कि इसी के सेवन कारण मौत हुई होगी। पुलिस ने बताया कि परिवार ने शनिवार रात को जहर खाया होगा। पूरे मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई के लिए जानकारी एकत्र करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस घर में बरामद मोबाइल फोन के माध्यम से जानकारी एकत्र करने की कोशिश कर रही है।

    अन्य एंगल से भी की जा रही जांच

    पुलिस ने बताया कि यह जानने की भी कोशिश की जा रही है कि क्या एकमात्र वित्तीय संकट के कारण परिवार ने ये कदम उठाया या किसी अन्य कारण से भी ये फैसला लिया। पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है।

    यह भी पढ़ें: मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश और नगालैंड में 6 महीने के लिए बढ़ा AFSPA, गृह मंत्रालय ने जारी किया नोटिफिकेशन

    यह भी पढ़ें: Kerala: कलीग के साथ रिलेशनशिप में थी IB अधिकारी, पिता का खुलासा; रेलवे ट्रैक पर मिला था शव