Move to Jagran APP

महाराष्ट्र में भाजपा अपने बूते सत्ता में आएगी : वेंकैया

केंद्रीय मंत्री एम वेंकैया नायडू ने कहा है कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि महाराष्ट्र में भाजपा अपने बूते सत्ता में आएगी। हालांकि उन्होंने प्रदेश में भाजपा-शिवसेना गठबंधन टूटने को दुर्भाग्यपूर्ण बात बताया। वेंकैया ने हैदराबाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि महाराष्ट्र में अगली सरकार भाजपा बनाएगी। उन्

By Sudhir JhaEdited By: Published: Mon, 06 Oct 2014 05:18 PM (IST)Updated: Mon, 06 Oct 2014 05:27 PM (IST)
महाराष्ट्र में भाजपा अपने बूते सत्ता में आएगी : वेंकैया

हैदराबाद। केंद्रीय मंत्री एम वेंकैया नायडू ने कहा है कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि महाराष्ट्र में भाजपा अपने बूते सत्ता में आएगी। हालांकि उन्होंने प्रदेश में भाजपा-शिवसेना गठबंधन टूटने को दुर्भाग्यपूर्ण बात बताया।

loksabha election banner

वेंकैया ने हैदराबाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि महाराष्ट्र में अगली सरकार भाजपा बनाएगी। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में पिछले 25 वषरे से शिवसेना के साथ हमारा गठबंधन था। यह दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि शिवसेना राजनीतिक परिस्थिति का आकलन सही तरीके से नहीं कर सकी।

नायडू ने कहा कि वर्तमान विधानसभा में भाजपा सदस्यों की संख्या शिवसेना सदस्यों से अधिक है। हाल में हुए लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को शिवसेना से छह अधिक सीटें मिली। इसके बाद भी हम उन्हें नंबर एक स्थान दे रहे थे। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की जनता कांग्रेस सरकार से मुक्ति चाहती है। मुझे पूरा विश्वास है कि इस बार महाराष्ट्र में गैर कांग्रेसी सरकार बनेगी।

पढ़ें: पहले अपनी पार्टी में जान फूंकें सोनिया: नायडू

पढ़ें: मोदी के प्रधानमंत्री बनने से आम आदमी खुश: नायडू


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.