Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    BJP Offices in India: देशभर में 768 पार्टी कार्यालय बनाएगी भाजपा, जेपी नड्डा ने किया एलान; 96 दफ्तरों पर काम जारी

    Updated: Sat, 24 Aug 2024 11:58 PM (IST)

    BJP Offices in India भारतीय जनता पार्टी ने पूरे देश में 768 पार्टी कार्यालय खोलने का लक्ष्य रखा है। खास बात यह है कि इनमें से 563 कार्यालयों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। 96 कार्यालयों पर काम जारी है। इनका भी निर्माण जल्द पूरा हो जाएगा। पार्टी का लक्ष्य हर जिले में कार्यालय और प्रदेश की राजधानी में मुख्यालय खोलने का है।

    Hero Image
    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा। (फाइल फोटो)

    पीटीआई, पणजी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को कहा कि भाजपा ने देशभर में पार्टी के 768 कार्यालय बनाने की योजना बनाई है। इनमें से 563 कार्यालय बनकर तैयार हो चुके हैं। नड्डा पणजी के पास गोवा भाजपा मुख्यालय के शिलान्यास समारोह में शामिल होने वाले थे, लेकिन उन्होंने वीडियो संदेश के जरिये समारोह को संबोधित किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: क्या है यूनिफाइड पेंशन स्कीम, सरकारी कर्मचारियों को क्या-क्या मिलेंगे लाभ, कौन जुड़ सकता है? जानिए सब कुछ

    हर जिले में पार्टी कार्यालय की स्थापना

    गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यालय का शिलान्यास किया। सावंत ने कहा कि नई इमारत दिसंबर 2026 तक बनकर तैयार हो जाएगी।

    नड्डा ने कहा, केंद्र में सरकार बनाने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सरकार और पार्टी संगठन से जुड़े कई अहम फैसले लिए। प्रत्येक राज्य की राजधानी में भाजपा मुख्यालय और हर जिले में पार्टी कार्यालय स्थापित करना मोदी- शाह द्वारा लिए गए प्रमुख निर्णयों में से एक था।

    96 कार्यालयों पर चल रहा काम

    नड्डा ने कहा, पार्टी ने 768 कार्यालय बनाने का फैसला किया, जिनमें से 563 पहले ही पूरे हो चुके हैं। 96 कार्यालयों पर काम चल रहा है। नड्डा ने उस समय को याद किया जब 2014 के लोकसभा चुनावों से पहले जून 2013 में गोवा में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई थी।

    उन्होंने कहा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया गया था। उस बैठक के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने मेहनत की, जिसके कारण 2014 में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार सत्ता में आई।

    घर जैसे होता पार्टी कार्यालय

    फडणवीस ने कहा, भाजपा नेता के लिए पार्टी कार्यालय घर जैसा होता है। मुझे वैसी ही खुशी महसूस हो रही है, जैसी किसी को अपने घर की आधारशिला रखते समय होती है।

    यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र के किसानों के लिए खुशखबरी, केंद्र सरकार ने 225 करोड़ रुपये का भुगतान करने का दिया निर्देश