Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    'सेतुसमुद्रम परियोजना से द्रमुक के कुछ नेताओं को लाभ', भाजपा का दावा- इससे राम सेतु पुल को होगा नुकसान

    By Jagran NewsEdited By: Devshanker Chovdhary
    Updated: Sat, 14 Jan 2023 11:08 PM (IST)

    भाजपा की तमिलनाडु इकाई के प्रमुख अन्नामलाई ने शुक्रवार को कहा कि भारत और श्रीलंका में फैली सेतुसमुद्रम जलमार्ग परियोजना से सत्तारूढ़ द्रमुक के नेताओं की कुछ शिपिंग कंपनियों को ही लाभ होगा। भाजपा नेता ने मुख्यमंत्री एमके स्टालिन पर निशाना साधते हुए परियोजना के विरोध में कई ट्वीट किए।

    Hero Image
    भाजपा का दावा- इस परियोजना से राम सेतु पुल को नुकसान होगा

    चेन्नई, एएनआई। भाजपा की तमिलनाडु इकाई के प्रमुख अन्नामलाई ने शुक्रवार को कहा कि भारत और श्रीलंका में फैली सेतुसमुद्रम जलमार्ग परियोजना से सत्तारूढ़ द्रमुक के नेताओं की कुछ शिपिंग कंपनियों को ही लाभ होगा। भाजपा नेता ने मुख्यमंत्री एमके स्टालिन पर निशाना साधते हुए सेतुसमुद्रम परियोजना के विरोध में कई ट्वीट किए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा व संतों ने व्यक्त की चिंता

    भाजपा के साथ हिंदू संतों ने इस परियोजना पर चिंता व्यक्त करते हुए दावा किया है कि इससे राम सेतु पुल को नुकसान होगा। अन्नामलाई ने कहा कि तमिलनाडु की जनता को बताना चाहता हूं कि मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से गलत तथ्यों के साथ विधानसभा को गुमराह किया गया और सेतु समुद्रम के बारे में झूठ बोला गया।अन्नामलाई ने आगे लिखा कि भाजपा ने स्पष्ट रूप से कहा है कि हम इस परियोजना के लिए रामसेतु को तोड़ने की अनुमति नहीं देंगे।

    भाजपा ने स्टालिन पर साधा निशाना

    उन्होंने यह भी कहा कि परियोजना का अध्ययन करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बनाई गई टीम ने अभी तक रामसेतु पर अपनी बात नहीं रखी है। अन्नामलाई ने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय ने सुनामी विशेषज्ञ प्रोफेसर टाड एस मूर्ति की सलाह को भी नजरअंदाज कर दिया, जिन्होंने कहा था कि राम सेतु के विनाश से इस क्षेत्र में सुनामी आ सकती है।

    भाजपा का दावा- परियोजना से कुछ लोगों को होगा फायदा

    अन्नामलाई ने एक ट्वीट में कहा कि इसके अलावा, सेतुसमुद्रम परियोजना से केवल डीएमके नेताओं, टीआर बालू और कनिमोझी के स्वामित्व वाली शिपिंग कंपनियों को लाभ हो सकता है। इससे पहले स्टालिन ने गुरुवार को विधानसभा में सेतुसमुद्रम परियोजना पर एक प्रस्ताव पारित किया था। द्रमुक अध्यक्ष ने कहा कि सेतुसमुद्रम परियोजना से 50 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा।

    यह भी पढ़ें: जागरण प्राइम के खुलासे के बाद बैटरी का जहर फैला रही फैक्टरियों पर बड़ी कार्रवाई : इंपैक्ट रिपोर्ट

    यह भी पढ़ें: Fact Check : राहुल गांधी ने पगड़ी पहनने से नहीं किया था इनकार, वायरल दावा राजनीतिक दुष्प्रचार