Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    'पुलिस अधिकारियों को बलि का बकरा बना रही कर्नाटक सरकार', बेंगलुरु भगदड़ मामले में भाजपा ने कांग्रेस को घेरा

    By Agency Edited By: Jeet Kumar
    Updated: Fri, 06 Jun 2025 10:59 PM (IST)

    कर्नाटक में विपक्षी भाजपा ने चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ के लिए कांग्रेस सरकार पर पुलिस अधिकारियों को बलि का बकरा बनाने का आरोप लगाया। कहा कि इस घटना की पूरी जिम्मेदारी मुख्यमंत्री सिद्दरमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार की है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के इस्तीफे पर जोर देते हुए उनके खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की।

    Hero Image
    भाजपा बोली- 'पुलिस अधिकारियों को बलि का बकरा बना रही कर्नाटक सरकार (फोटो- पीटीआई)

    पीटीआई, बेंगलुरु। कर्नाटक में विपक्षी भाजपा ने चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ के लिए कांग्रेस सरकार पर पुलिस अधिकारियों को बलि का बकरा बनाने का आरोप लगाया। कहा कि इस घटना की पूरी जिम्मेदारी मुख्यमंत्री सिद्दरमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कर्नाटक भाजपा ने सरकार बोला करारा हमला

    प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के इस्तीफे पर जोर देते हुए उनके खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की। वहीं, जदएस नेता और केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने पांच अधिकारियों के निलंबन को गलत फैसला करार दिया।

    बताते चलें, प्रदेश सरकार ने गुरुवार को बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त बी दयानंद और चार अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को कर्तव्य में लापरवाही के लिए निलंबित कर दिया था।

    सिद्दरमैया ने अपनी प्रतिष्ठा बचाने कार्रवाई की- भाजपा

    विजयेंद्र ने कहा कि सिद्दरमैया ने अपनी प्रतिष्ठा बचाने के लिए पुलिस अधिकारियों को बलि का बकरा बनाया है। इस पूरे प्रकरण में बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त को बलि का बकरा बनाया गया है। लेकिन, यह खुफिया विभाग की विफलता थी और खुफिया विभाग सिद्दरमैया के पास है।

    इस पूरे प्रकरण में आरोपित नंबर एक खुद मुख्यमंत्री और आरोपित नंबर दो उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार हैं। यह राज्य सरकार की ओर से सरासर लापरवाही है, जिसके कारण यह त्रासदी हुई है।

    कुमारस्वामी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पांच पुलिस अधिकारियों को निलंबित करने का फैसला इस सरकार की एक और बड़ी भूल है। पूरी गलती सरकार की है। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री दोनों ने वरिष्ठ अधिकारियों की सलाह के खिलाफ जाकर अपनी छवि बनाने के लिए आरसीबी की खिताबी जीत का जश्न मनाने का फैसला किया।

    अमित मालवीय ने कर्नाटक सरकार को घेरा

    अब भगदड़ के बाद सरकार इसे पुलिस की विफलता बता रही है। पुलिस की विफलता का मतलब सरकार की विफलता है। आइएएनएस के अनुसार, भाजपा नेता अमित मालवीय ने आरोप लगाया कि सिद्दरमैया सरकार वैश्विक शहर की प्रतिष्ठा को नष्ट कर रही है।

    मालवीय ने एक्स पर लिखा-बेंगलुरु, जाग जाओ। इससे पहले कि बहुत देर हो जाए। इस शहर की प्रतिष्ठा, गरिमा और कड़ी मेहनत से अर्जित वैश्विक कद..हमने जो बनाया है, कांग्रेस उसे नष्ट कर देगी। इस त्रासदी के लिए सरकार को दोषी ठहराते हुए मालवीय ने कहा कि सिद्दरमैया और डीके शिवकुमार के हाथ खून से रंगे हैं।

    मौतों के बाद भी पोते के साथ डोसा खाने गए थे सिद्दरमैया : कुमारस्वामी

    केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने भगदड़ को लेकर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दरमैया पर निशाना साधा और दावा किया कि मौतों की जानकारी होने के बाद भी वह चार जून को अपने पोते के साथ मसाला डोसा खाने गए थे।

    पत्रकारों से बात करते हुए कुमारस्वामी ने कहा, चार जून को दोपहर करीब 3.10 बजे भगदड़ में पहली मौत की खबर सरकार तक पहुंची। हालांकि, उनके पास कार्यक्रम को स्थगित करने का विवेक नहीं था। उन्होंने शाम छह बजे तक कार्यक्रम आयोजित किया और लाखों लोग जमा हो गए।

    सीएम अपने पोते को मंच पर लेकर आए थे

    भगदड़ में हुई मौतों और घायलों के बारे में स्पष्ट जानकारी होने के बावजूद सिद्दरमैया अपने पोते के साथ डोसा खाने के लिए बेंगलुरु के एक पुराने होटल में गए। यह मुख्यमंत्री के आचरण को दर्शाता है। वह अपने पोते को मंच पर लेकर आए थे और क्रिकेटर विराट कोहली के साथ सेल्फी लेते हुए उनके पोते का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गया था। अगर मुख्यमंत्री में थोड़ी भी शर्म होती, तो वह पीड़ितों के परिवारों की दुर्दशा के बारे में सोचते।