Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'BJP सरदार पटेल जैसे नेताओं का सम्मान करती है, फर्जी गांधियों का नहीं', केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस पर कसा तंज

    Updated: Sat, 12 Oct 2024 07:33 PM (IST)

    केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि भाजपा महात्मा गांधी और सरदार पटेल जैसे महान नेताओं का सम्मान करती है फर्जी गांधियों का नहीं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बापू के सिद्धांतों का पालन करते हैं।केंद्रीय उपभोक्ता मामले खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा भाजपा ने हमेशा महात्मा गांधी और सरदार वल्लभभाई पटेल जैसे महान नेताओं का सम्मान किया है।

    Hero Image
    केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कांग्रेस पर साधा निशाना (file photo)

    आइएएनएस, हुबली: केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि भाजपा महात्मा गांधी और सरदार पटेल जैसे महान नेताओं का सम्मान करती है, फर्जी गांधियों का नहीं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बापू के सिद्धांतों का पालन करते हैं।केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा, 'भाजपा ने हमेशा महात्मा गांधी और सरदार वल्लभभाई पटेल जैसे महान नेताओं का सम्मान किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा हमेशा गांधियों और गांधीवादियों का सम्मान करती है, पर फर्जी गांधियों का नहीं।' जोशी ने पूछा कि कांग्रेस ने दलितों के नेता और संविधान निर्माता बीआर आंबेडकर को क्या सम्मान दिया? पिछली कांग्रेस सरकारों ने बाबा साहेब को भारत रत्न क्यों नहीं दिया?

    'महात्मा गांधी का सम्मान नहीं करती बीजेपी'

    उन्होंने कांग्रेस एमएलसी बीके हरिप्रसाद की इस बात के लिए आलोचना की कि भाजपा महात्मा गांधी का सम्मान नहीं करती। उन्होंने जोशी पर महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे का सम्मान करने का आरोप भी लगाया था। केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस नेता पर निशाना साधते हुए कहा कि हरिप्रसाद फर्जी गांधियों के तलवे चाटते हैं। आज की कांग्रेस में हर कोई फर्जी है।

    'RSS का महात्मा गांधी के हत्यारे से कोई लेना-देना नहीं'

    बता दें कि इससे पहले सदन में कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक पुंजा वंश और शैलेश परमार ने कई मुद्दों पर भाजपा निंदा की है और कुछ हालिया घटनाओं का हवाला देते हुए कहा है कि ये घटनाएं दिखाती हैं कि भाजपा के शासन में महात्मा गांधी के हत्यारे को गुजरात में महत्व दिया जा रहा है।

    इसके बाद गुजरात के मंत्री पूर्णेश मोदी ने भी विधानसभा में इसका जवाब दिया था, उन्होंने जवाब में कहा था कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) या राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे से कोई लेना-देना नहीं है।

    कौन थे भीमराव अंबेडकर?

    हर साल 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के मौके पर अंबेडकर दिवस मनाया जाता है। इस दिन को अंबेडकर जयंती या भीम जयंती के नाम से भी जाना जाता है। उन्हें भारतीय संविधान का जनक (Father of Indian Constitution) भी कहा जाता है। उनका जन्म 14 अप्रैल, 1891 में मध्य प्रदेश के महू में एक दलित महार परिवार में हुआ था।

    बता दें कि साल1947 में भारत को आजादी मिलने के बाद, बी.आर. अंबेडकर देश के पहले कानून मंत्री बने थे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने सामाजिक और आर्थिक मुद्दों के समाधान के लिए विभिन्न कानूनों और सुधारों का मसौदा तैयार करने में अहम रोल प्ले किया।