Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Karnataka Poster War: कर्नाटक में एटीएम पर सियासत, भाजपा ने 'ATM सरकार कलेक्शन ट्री' का पोस्टर किया जारी

    By Jagran NewsEdited By: Devshanker Chovdhary
    Updated: Fri, 20 Oct 2023 07:36 PM (IST)

    कर्नाटक भाजपा ने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार को लेकर निशाना साधते हुए शुक्रवार को एटीएम सरकार कलेक्शन ट्री पोस्टर जारी किया। भाजपा ने सरकार पर लोकसभा चुनाव और पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पैसा जुटाने के लिए कर्नाटक का एटीएम की तरह इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।

    Hero Image
    भाजपा ने कर्नाटक में कांग्रेस सरकार के खिलाफ जारी किया पोस्टर। (फोटो- भाजपा एक्स हैंडल)

    पीटीआई, बेंगलुरु। कर्नाटक भाजपा ने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार को लेकर निशाना साधते हुए शुक्रवार को 'एटीएम सरकार कलेक्शन ट्री' पोस्टर जारी किया। भाजपा ने सरकार पर लोकसभा चुनाव और पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पैसा जुटाने के लिए कर्नाटक का एटीएम की तरह इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जारी किया पोस्टर

    भाजपा द्वारा जारी पोस्टर में सबसे ऊपर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी सांसद की तस्वीर हैं। इसके बाद राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला, केसी वेणुगोपाल, मुख्यमंत्री सिद्दरमैया, उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, सिद्दरमैया के बेटे यतींद्र सिद्दरमैया, मंत्री बैराठी सुरेश और ठेकेदार अंबिकापति की तस्वीरें हैं।

    यह भी पढ़ेंः Kerala Politics: 'कर्नाटक में पिनाराई विजयन ने बीजेपी से हाथ मिलाने की सहमति दी थी,' सीएम ने देवेगौड़ा को दिया करारा जवाब

    कर्नाटक में राज्य सरकार फेलः भाजपा

    पार्टी के अन्य नेताओं के साथ पोस्टर जारी करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री डीवी सदानंद गौड़ा ने कहा कि लोगों को पता चल गया है कि पिछले पांच माह से राज्य में प्रशासन किस प्रकार चलाया जा रहा है। सभी विकास कार्य ठप पड़े हैं और स्थिति यह है कि एक गड्ढा तक नहीं भरा जा रहा।

    भाजपा का राहुल गांधी पर निशाना

    उन्होंने दावा किया कि 'संग्रह व्यवसाय' का केंद्र बिंदु दिल्ली है। आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने इसकी पूरी जिम्मेदारी ली है और वह चुनावी राज्यों का वित्तीय प्रबंधन देख रहे हैं।

    यह भी पढ़ेंः कर्नाटक में कांग्रेस सरकार को गिराने की साजिश! डीके शिवकुमार बोले- हमारे पास हर चीज की जानकारी, करेंगे खुलासा