MP News: भिंड में विधायक और कलेक्टर के बीच तनातनी, MLA ने मारने के लिए उठाया हाथ; वीडियो वायरल
मध्य प्रदेश के भिंड से भाजपा विधायक नरेंद्र कुशवाहा कलेक्टर के बंगले के बाहर धरने पर बैठे। उन्होंने प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाया और किसानों के साथ नारेबाजी की। विधायक कुशवाहा ने कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव को खरी-खोटी सुनाई और गाली भी दी। कलेक्टर ने कहा कि वे चोरी नहीं चलने देंगे जिससे तनाव बढ़ गया।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मध्यप्रदेश के भिंड से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। भिंड से भाजपा विधायक नरेंद्र कुशवाहा एक विवाद की वजह से चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, विधायक ने कलेक्टर के बंगले के बाहर धरना दिया था।
इस दौरान उन्होंने प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए किसानों के साथ जमकर नारेबाजी की। हालांकि, कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने बाहर आकर प्रदर्शनकारियों से मिलने से इनकार कर दिया था।
क्या है मामला?
लेकिन, कुछ समय के बाद वे गेट पर आकर विधायक से बात कर रहे थे। इसी दौरान कलेक्टर को खरी-खोटी सुनाते हुए विधायक कुशवाहा ने गाली दी और मारने के लिए हाथ भी उठाया। इसके बाद कलेक्टर ने कहा कि मैं चोरी नहीं चलने दूंगा। इस बात पर तनातनी और ज्यादा बढ़ गई।
MP के भिंड में विधायक ने कलेक्टर को मारने के लिए हाथ उठाया, वीडियो वायरल pic.twitter.com/FHGpZIY1fz
— NaiDunia (@Nai_Dunia) August 27, 2025
आश्वासन मिलने पर धरना किया खत्म
इस पूरे मामले का वीडियो सामने आया है। विधायक ने कलेक्टर की तरफ हाथ उठाते हुए गाली देते हुए धमकी दी थी। इसके बाद फोन पर जिले के प्रभारी मंत्री प्रहलाद पटेल और भिंड विधायक के बीच बातचीत हुई और फिर आश्वासन मिलने के बाद विधायक ने धरना समाप्त कर दिया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।