विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

DMK अब 'ड्रग मार्केटिंग कड़गम', सादिक की गिरफ्तारी के बाद भाजपा ने CM स्टालिन से मांगा जवाब

Published: Sun, 10 Mar 2024 06:48 PM (IST)Updated: Sun, 10 Mar 2024 06:54 PM (IST)

इंटरनेशनल ड्रग्स सिंडिकेट रैकेट के सिलसिले में द्रमुक के पूर्व पदाधिकारी की गिरफ्तारी के एक दिन बाद भाजपा ने डीएमके ...और पढ़ें

भाजपा ने जफर सादिक की गिरफ्तारी के बाद सीएम स्टालिन से मांगा जवाब। (फाइल फोटो)
भाजपा ने जफर सादिक की गिरफ्तारी के बाद सीएम स्टालिन से मांगा जवाब। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. सीएम के परिवार के सदस्यों की आरोपियों के साथ नजदीकी- भाजपा
  2. सादिक के उदयनिधि स्टालिन के करीब होने का आरोप
  3. सीएम स्टालिन सादिक के साथ संबंधों को स्पष्ट करें

पीटीआई, नई दिल्ली। इंटरनेशनल ड्रग्स सिंडिकेट रैकेट के सिलसिले में द्रमुक के पूर्व पदाधिकारी की गिरफ्तारी के एक दिन बाद भाजपा ने डीएमके पर हमला किया है। भाजपा ने रविवार को मांग करके हुए कहा कि पार्टी प्रमुख और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन आरोपी के साथ अपने संबंधों के बारे में जनता को बताएं।

भाजपा ने कहा कि इस गिरफ्तारी से पता चलता है कि द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) अब 'ड्रग मार्केटिंग कड़गम' बन गई है। बता दें कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने डीएमके के निष्कासित पदाधिकारी जफर सादिक को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। एनसीबी का कहना है कि सादिक लगभग 2,000 करोड़ रुपये से भी ज्यादा कीमत के ड्रग्स तस्करी रैकेट का संचालन कर रहा था।

सीएम के परिवार के सदस्यों की आरोपियों के साथ नजदीकी- भाजपा

मामले पर भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष वानाती श्रीनिवासन ने स्टालिन पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि 'ऐसा लगता है' तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के परिवार के सदस्य आरोपियों के साथ नजदीक से जुड़े हुए हैं।

ये भी पढ़ें: Manipur News: म्यांमार के 77 नागरिकों को निर्वासित करेगा मणिपुर, इस वजह से भाग आए थे भारत

सादिक के उदयनिधि स्टालिन के करीब होने का आरोप

वानाती ने कहा, "मुख्यमंत्री स्टालिन की बहू किरुथिगा उदयनिधि ने जाफर सादिक द्वारा निर्मित एक फिल्म का निर्देशन किया है। उनके सभी सोशल मीडिया पोस्ट से पता चलता है कि वह तमिलनाडु के खेल मंत्री और सीएम के बेटे उदयनिधि स्टालिन के कितने करीब थे।

सीएम स्टालिन सादिक के साथ संबंधों को स्पष्ट करें

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि या सत्तारूढ़ डीएमके के कुछ मंत्री जाफर के बहुत करीबी लगते हैं। उन्होंने मांग की कि स्टालिन ट्रांस-नेशनल स्यूडोएफेड्रिन तस्करी रैकेट के कथित मास्टरमाइंड के साथ अपने संबंधों को स्पष्ट करें।

सादिक ने ड्रग्स तस्करी में राजनीतिक संबंधों का इस्तेमाल किया

वानाती श्रीनिवासन ने कहा, "हमारा मानना है कि जाफर सादिक ने अलग-अलग देशों में अवैध ड्रग्स् की तस्करी में अपने राजनीतिक संबंधों का इस्तेमाल किया। ऐसा लगता है कि डीएमके का पदाधिकारी रहते हुए, सादिक ने पुलिस के साथ एक बहुत मजबूत नेटवर्क विकसित किया। एक तस्वीर में डीजीपी आरोपी को किसी तरह का पुरस्कार देते नजर आ रहे हैं।"