विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'शशि थरूर जैसे नेता भाजपा ज्वाइन कर लें', BJP नेता ने खुर्शीद की तारीफ में भी पढ़े कसीदे

Published: Sat, 31 May 2025 03:13 PM (IST)

भाजपा नेता डीवाई सदानंद गौड़ा ने कांग्रेस नेता शशि थरूर और सलमान खुर्शीद के बयानों का समर्थन किया है। सलमान ...और पढ़ें

बीजेपी नेता डीवाई सदानंद गौड़ा कांग्रेस नेताओं का समर्थन किया है।
बीजेपी नेता डीवाई सदानंद गौड़ा कांग्रेस नेताओं का समर्थन किया है।

HighLights

  1. भाजपा नेता ने कांग्रेस नेताओं की तारीफ की है।
  2. शशि थरूर और खुर्शीद के बयान पर कही दे बड़ी बात

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कर्नाटक के पूर्व सीएम और बीजेपी नेता डीवाई सदानंद गौड़ा ने कांग्रेस नेता शशि थरूर और सलमान खुर्शीद के बयान पर उनका समर्थन किया है। कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने को सही ठहराया था। उनके इस बयान के बाद बीजेपी नेता डीवाई सदानंद गौड़ा ने कहा है कि वह सही कह रहे हैं।

उन्होंने कहा, सलमान खुर्शीद ने जो कहा वो आज के कश्मीर की हकीकत है। उन्होंने सही तरीके से इसे बताया है।"

'विपक्ष में कुछ अच्छे लोग भी'

ऑपरेशन सिंदूर पर भारत सरकार का पक्ष लेकर शशि थरूर ने कई बयान दिए हैं। इसे लेकर सदानंद गौड़ा ने कहा, "(विपक्ष में) कुछ अच्छे लोग हैं। मैं उनसे भाजपा से हाथ मिलाने और आतंकवाद को खत्म करने की गुजारिश करता हूं।"

'राहुल गांधी पीएम बने तो पीओके हमारा होगा'

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने हाल ही में बयान दिया है कि पाक अधिकृत कश्मीर तब वापस भारत के कब्जे में आ सकता है जब राहुल गांधी पीएम बनेंगे। इस बयान को लेकर बीजेपी नेता सदानंद गौड़ा ने कहा कि अगले 1000 हजार तक ये मुमकिन नहीं है। 

(एएनआई इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें: इन्फ्लुएंसर, CRPF के जवान से लेकर Security Guard तक... पाक ने कैसे आम लोगों को अपने चंगुल में फंसाकर बनाया जासूस?