Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    'BJP ने कांग्रेस को बताया 'फर्जी खबरों की फैक्ट्री', कहा- इन पांच नेताओं को मार्गदर्शक मंडल में शामिल किया

    By Agency Edited By: Abhinav Atrey
    Updated: Thu, 13 Jun 2024 11:45 PM (IST)

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बारे में कांग्रेस के पोस्ट के बाद भाजपा ने गुरुवार को कांग्रेस को फर्जी खबरों की फैक्ट्री कारार दिया। केरल कांग्रेस ने दावा किया था नरेन्द्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आधिकारिक तौर पर भाजपा के मार्गदर्शक मंडल में शामिल हो चुके हैं। वहीं भाजपा ने कहा कि नरेन्द्र मोदी और राजनाथ सिंह 2014 से ही मार्गदर्शक मंडल में हैं।

    Hero Image
    भाजपा का पलटवार, कांग्रेस को 'फर्जी खबरों की फैक्ट्री' बताया। (फाइल फोटो)

    पीटीआई, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बारे में कांग्रेस के पोस्ट के बाद भाजपा ने गुरुवार को कांग्रेस को 'फर्जी खबरों की फैक्ट्री' कारार दिया। केरल कांग्रेस ने दावा किया था नरेन्द्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आधिकारिक तौर पर भाजपा के 'मार्गदर्शक मंडल' में शामिल हो चुके हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि नरेन्द्र मोदी और राजनाथ सिंह अगस्त 2014 में गठन के बाद से ही 'मार्गदर्शक मंडल' में हैं। कांग्रेस की केरल इकाई ने एक्स पर पोस्ट में कहा था, नरेन्द्र मोदी और राजनाथ सिंह ने आधिकारिक तौर पर मार्गदर्शक मंडल में शामिल हुए। कांग्रेस ने भाजपा की वेबसाइट का लिंक शेयर किया था।

    भाजपा ने 2014 में पांच नेताओं को मार्गदर्शक मंडल में शामिल किया

    एक्स पर केरल कांग्रेस की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए पूनावाला ने पलटवार किया और कहा कि तथ्य यह है कि 26 अगस्त 2014 को पांच भाजपा नेताओं- पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, राजनाथ सिंह और नरेन्द्र मोदी को पार्टी के 'मार्गदर्शक मंडल' में शामिल किया गया था। भाजपा का प्रेस नोट उसी वेबसाइट पर है लेकिन कांग्रेस फर्जी खबरों की फैक्ट्री बन गई है।

    ये भी पढ़ें: भारतीयों के बीच बढ़ रही अमेरिकी छात्र वीजा की डिमांड, उत्साहित दूतावास ने हजारों स्टूडेंट्स के लिए इंटरव्यू