Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कर्नाटक में जमीन घोटाले को लेकर भाजपा ने सीएम का मांगा इस्तीफा, प्रह्लाद जोशी बोले- भ्रष्ट तानाशाह हैं सिद्दरमैया

    Updated: Sat, 13 Jul 2024 05:45 AM (IST)

    केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने शुक्रवार को कहा कि मुख्यमंत्री सिद्दरमैया तानाशाह हैं। वह अहंकारी और भ्रष्ट हैं। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्त ...और पढ़ें

    Hero Image
    कर्नाटक में जमीन घोटाले को लेकर भाजपा ने सीएम का मांगा इस्तीफा

    पीटीआई, बेंगलुरु। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने शुक्रवार को कहा कि मुख्यमंत्री सिद्दरमैया तानाशाह हैं। उन्होंने मैसुरु शहरी विकास प्राधिकरण (एमयूडीए) घोटाला मामले में सिद्दरमैया के इस्तीफे की मांग की। यह मामला मुख्यमंत्री की पत्नी को अवैध तरीके से जमीन आवंटित किए जाने से संबंधित है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रह्लाद जोशी ने भाजपा मुख्यालय में कहा, सिद्दरमैया खतरनाक तानाशाह बन गए हैं। वह अहंकारी और भ्रष्ट हैं। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करवाया। विपक्ष के नेता राहुल गांधी, जो संविधान की एक प्रति लेकर भाषण देते हैं, एमयूडीए मामले के बारे में क्या कहेंगे?

    आगे बोले कि अगर कांग्रेस आलाकमान के पास कोई ''कमान बचा है'' तो उन्हें तुरंत सिद्दरमैया को उनके पद से हटा देना चाहिए। इस मामले में मुख्यमंत्री की जांच जरूरी है। उनकी संलिप्तता के बिना इतने बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार संभव नहीं है।

    वहीं सिद्दरमैया ने शुक्रवार को दोहराया कि एमयूडीए मामले में उन्हें इसलिए निशाना बनाया जा रहा है, क्योंकि वह पिछड़े वर्ग से आते हैं। इस बीच एमयूडीए घोटाले के खिलाफ प्रदर्शन के लिए मुख्यमंत्री के गृह जिले मैसुरु जा रहे कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र और कई अन्य पार्टी नेताओं को शुक्रवार को बेंगलुरु में हिरासत में लिया गया।