बर्ड फ्लू ने पसारे पैर, आंध्र प्रदेश में 8 मामले आए सामने; 6 लाख मुर्गियों की हुई मौत
भारत में आंध्र प्रदेश के विभिन्न पोल्ट्री फार्मों में H5N1 बर्ड फ्लू के आठ प्रकोप सामने आए हैं। इस वायरस की वजह से 6 लाख से ज्यादा मुर्गियों की मौत हो चुकी है। विश्व पशु स्वास्थ्य संगठन (WOAH) ने यह जानकारी दी। बर्ड फ्लू का वायरस H5N1 अत्यधिक संक्रामक और घातक होता है जिससे मुर्गियों के लिए गंभीर खतरा पैदा हो जाता है।
रॉयटर्स, नई दिल्ली। भारत में बर्ड फ्लू (H5N1) के आठ प्रकोप की जानकारी शुक्रवार को विश्व पशु स्वास्थ्य संगठन (WOAH) ने दी। भारतीय अधिकारियों के हवाले से इस संगठन ने बताया कि ये प्रकोप आंध्र प्रदेश पूर्वी क्षेत्र में हुए हैं। इन प्रकोपों के कारण 6 लाख से अधिक मुर्गियों की मौत हो गई।
आंध्र प्रदेश में बर्ड फ्लू के प्रकोप
वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन फॉर एनिमल हेल्थ (WOAH) ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि यह महामारी आंध्र प्रदेश में विभिन्न मुर्गी फार्मों के पोल्ट्री में फैली है।
बर्ड फ्लू का वायरस H5N1 अत्यधिक संक्रामक और घातक होता है, जिससे मुर्गियों के लिए गंभीर खतरा पैदा हो जाता है। इन प्रकोपों के परिणामस्वरूप लाखों मुर्गियों की मौत हुई और स्थानीय कृषि पर भी असर पड़ा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।