Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांग्रेस-वाम गठबंधन कम्युनिस्टों को कब्रिस्तान में ले जाएगा, बिप्लब देब ने CPI-M नेता पर लगाया ये गंभीर आरोप

    Updated: Mon, 08 Apr 2024 10:00 PM (IST)

    त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस और वाम दलों के बीच गठबंधन कम्युनिस्टों को कब्रिस्तान में ले जाएगा और यहां तक कि सीपीआई-एम त्रिपुरा राज्य सचिव पार्टी मुख्यालय भवन को भी बेच देंगे। देब त्रिपुरा पश्चिम लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार भी हैं। बिप्लब देब ने कहा कि कम्युनिस्ट पीएम मोदी की आंधी में 2018 वे उड़ गए।

    Hero Image
    कांग्रेस-वाम गठबंधन कम्युनिस्टों को कब्रिस्तान में ले जाएगा- बिप्लब देब (फाइल फोटो)

    आईएएनएस, अगरतला। त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस और वाम दलों के बीच गठबंधन कम्युनिस्टों को कब्रिस्तान में ले जाएगा और यहां तक कि सीपीआई-एम त्रिपुरा राज्य सचिव पार्टी मुख्यालय भवन को भी बेच देंगे। देब त्रिपुरा पश्चिम लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार भी हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिप्लब देब ने पश्चिम त्रिपुरा में एक चुनाव सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कम्युनिस्टों ने त्रिपुरा में 100 वर्षों तक सत्ता में रहने का दावा किया था, लेकिन पीएम मोदी की आंधी में 2018 वे उड़ गए। उन्होंने आरोप लगाया कि सीपीआई-एम पोलित ब्यूरो सदस्य माणिक सरकार कांग्रेस के खिलाफ राजनीति करके 20 वर्षों तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे। अब दबाव में कांग्रेस के लिए वोट मांग रहे हैं।

    आशीष कुमार साहा त्रिपुरा पश्चिम लोकसभा सीट से प्रत्याशी

    त्रिपुरा राज्य कांग्रेस अध्यक्ष आशीष कुमार साहा त्रिपुरा पश्चिम लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि पूर्व सीपीआई-एम विधायक राजेंद्र रियांग आदिवासियों के लिए आरक्षित त्रिपुरा पूर्व निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। देब ने कहा कि माणिक सरकार पूरे राजनीतिक जीवन में कांग्रेस के हाथ के पंजे का विरोध किया। अब हाथ (कांग्रेस का चुनाव चिह्न) राजनीतिक अस्तित्व को बचाने के लिए कम्युनिस्टों का आखिरी सहारा है।

    ये भी पढ़ें: मुंबई के पूर्व पुलिस अधिकारी प्रदीप शर्मा को आत्मसमर्पण से छूट, SC ने याचिका पर महाराष्ट्र सरकार से मांगा जवाब