Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bharat Raksha Parv 2025: एक राखी देश के रक्षकों के नाम, सीमा पर तैनात जवानों के लिए दैनिक जागरण की खास पहल

    Updated: Thu, 10 Jul 2025 08:18 PM (IST)

    Bharat Raksha Parv 2025 दैनिक जागरण ने भारत रक्षा पर्व 2025 की घोषणा की है जिसका उद्देश्य सशस्त्र बलों की वीरता और निस्वार्थ सेवा का सम्मान करना है। रक्षाबंधन के अवसर पर सैनिक अपने परिवारों से दूर रहते हैं इसलिए यह पहल उन्हें यह अहसास कराती है कि पूरा देश उनके साथ है। स्कूली छात्राएं सैनिकों को राखी भेजती हैं और पत्र लिखकर अपना स्नेह व्यक्त करती हैं।

    Hero Image
    दैनिक जागरण ने भारत रक्षा पर्व 2025 (Bharat Raksha Parv 2025) की घोषणा की है। (फाइल फोटो: जागरण)

    जेएनएन, नई दिल्ली। साहस, वीरता, धैर्य और बलिदान.... हमारे देश के भारतीय सशस्त्र बलों की यही गौरव पहचान है। हर पल देश की सुरक्षा में तैनात भारतीय सशस्त्र बलों के सम्मान में दैनिक जागरण ने भारत रक्षा पर्व 2025 (Bharat Raksha Parv 2025) की घोषणा की है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक राष्ट्रीय पहल है। इस पहल का उद्देश्य देश के सशस्त्र बलों की वीरता, अनुशासन और निस्वार्थ सेवा का सम्मान करना है। यह अभियान रक्षाबंधन की भावना में निहित है और उन लोगों के प्रति राष्ट्र का प्यार और कृतज्ञता व्यक्त करता है, जो अपने जीवन को भारत की रक्षा के लिए समर्पित करते हैं।

    क्या है इस अभियान का उद्देश्य?

    जब पूरा देश रक्षा बंधन का पवित्र त्योहार मना रहा होता है, उस दौरान भी हमारे देश के सुरक्षा बल, अपने परिवारों से दूर, ड्यूटी पर रहते हैं ताकि हम सभी लोग शांति से यह त्योहार मना सकें।

    दैनिक जागरण का उद्देश्य है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में देश की लड़कियां-महिलाएं, सुरक्षा बलों को राखी भेज सकें। बीआरपी (BRP) का उद्देश्य हमारे सैनिकों को यह बताना है कि वे अकेले नहीं हैं, बल्कि पूरा देश उनके साथ है।

    इस अभियान के तहत स्कूली और कॉलेज के छात्र  सैनिकों के लिए राखी बनाती हैं और भेजती हैं। इतना ही नहीं, छात्राएं पत्र भी लिखकर अपना स्नेह का इजहार करती हैं। स्कूलों में रैलियां भी आयोजित की जाती है। भारत रक्षा पर्व के दौरान कई सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन भी किए जाते हैं।

    सीडीएस और सेना प्रमुख को राखी बांधेंगे बच्चे

    इस पर्व के तहत दिल्ली में एक समारोह में चयनित छात्र सीडीएस और सेना प्रमुख को प्रतीकात्मक रूप से राखी बांधेंगे, जो एकता, सेवा और बलिदान की भावना का सम्मान करता है।

    भारत रक्षा पर्व (बीआरपी) के अंतर्गत, अपने 6.8 करोड़ पाठकों की ओर से, हम उनके और दैनिक जागरण की ओर से उन असली नायकों के लिए प्यार का प्रतीक साझा करते हैं, जो रक्षाबंधन के त्यौहार पर भी सीमाओं पर हमारी रक्षा करते हैं।

    इस अभियान को लेकर अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:

    राहुल वांचू

    महाप्रबंधक - रणनीति और ब्रांड विकास

    जागरण प्रकाशन लिमिटेड

    संपर्क करें: +91 95405 40008

    ईमेल आईडी: rahul.wanchoo@nda.jagran.com

    यह भी पढ़ें: Sawan 2025 festival list: कब है पुत्रदा एकादशी और रक्षाबंधन? पढ़ें सावन माह के व्रत-त्योहार