Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राह चलती महिलाओं का बनाता था वीडियो, फिर कर देता वायरल; शिकायत के बावजूद इंस्टाग्राम अकाउंट क्यों बंद नहीं करा पा रही पुलिस?

    Updated: Thu, 10 Jul 2025 01:31 PM (IST)

    बेंगलुरु में 26 वर्षीय गुरदीप सिंह को महिलाओं की तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर बिना अनुमति पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। एक महिला द्वारा अपनी आपबीती साझा करने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। आरोपी चर्च स्ट्रीट पर वीडियो बनाता था जिसमें महिलाएं अनजाने में कैद हो जाती थीं। पुलिस अकाउंट बंद कराने के लिए कोर्ट की मदद लेने की तैयारी कर रही है।

    Hero Image
    पुलिस ने खुद इस मामले की जांच शुरू की और आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बेंगलुरु में एक 26 साल के शख्स को बिना इजाजत महिलाओं के वीडियो और तस्वीरें इंस्टाग्राम पर डालने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह बात तब सामने आई जब एक महिला ने इंस्टाग्राम पर अपनी आपबीती बयां की। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी शख्स को हिरासत में ले लिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गुरदीप सिंह नाम का यह शख्स बेंगलुरु के केआर पुरम इलाके में अपने भाई के साथ रहता है। वह होटल मैनेजमेंट का ग्रेजुएट है मगर बेरोजगार है। पुलिस ने खुद इस मामले की जांच शुरू की और उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

    चर्च स्ट्रीट पर बेवजह महिलाओं की वीडियो बना रहा था शख्स

    गुरदीप अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेंगलुरु के मशहूर कमर्शियल इलाका चर्च स्ट्रीट की वीडियो और तस्वीरें शेयर करता था। इन वीडियो में महिलाएं अनजाने में कैमरे में कैद हो रही थीं और कई बार वे चौंक भी जाती थीं।

    एक महिला ने जब इस अकाउंट पर अपनी वीडियो देखी तो उसने इंस्टाग्राम पर अपनी बात रखी। उसने कहा, "यह शख्स चर्च स्ट्रीट पर घूमता है, मगर असल में वह महिलाओं को बगैर मर्जी के रिकॉर्ड करता है। मेरे साथ भी ऐसा हुआ। मुझे यकीन है कि कई और महिलाएं भी इसकी शिकार हुई होंगी, जिन्हें इसकी खबर तक नहीं।"

    पुलिस क्यों नहीं बंद करा पा रही अकाउंट?

    पुलिस ने बताया कि इस इंस्टाग्राम अकाउंट को हटाने में दिक्कत आ रही है क्योंकि इंस्टाग्राम की अपनी पॉलिसीज़ हैं। अब पुलिस कोर्ट से मदद लेने की तैयारी कर रही है ताकि इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी मेटा को इस अकाउंट को हटाने का आदेश दिया जाए।

    यह भी पढ़ें: IPL टिकट स्कैम में हैदराबाद क्रिकेट संघ का अध्यक्ष समेत 4 गिरफ्तार, सनराइजर्स हैदराबाद से जुड़े हैं तार