किसी चमत्कार से कम नहीं है यह फल, जवान दिखने के साथ बीमारी से भी रखता है दूर
अनार खाना स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा होता है। इसमें फाइबर, विटामिन सी और के का एक अच्छी मात्रा होती है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स के शरीर के लिए काफी लाभकारी हैं।
नई दिल्ली [जागरण स्पेशल]। दुनिया में अगर आम को फलों का राजा माना जाता है। तो अनार को भी कम नहीं आंका जा सकता है। सभी जानते हैं कि अनार खाना स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा होता है। खास बात ये भी है कि इसका स्वाद भी काफी अच्छा होता है। यही वजह है कि बच्चे से लेकर बुजुर्ग सभी इसे आराम से खा लेते हैं। ये फाइबर, विटामिन सी और के का एक अच्छा माध्यम है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स के शरीर के लिए काफी लाभ हैं। अनार में प्रचुर मात्रा में लाभदायक प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, विटामिन और खनिज पाए जाते हैं। आइए जानें अनार के क्या लाभ हैं:
दांतों के लिए लाभकारी है अनार
दांतों में कई प्रकार की समस्या होना आजकल आम बात हो गई है। दांतों में प्लाक का जमना भी एक समस्या है जिसका सामना कई लोग कर रहे हैं। दांतों में प्लाक जमने के कई कारण हो सकते हैं। ऐसे में अनार भी दांतों को सुरक्षा देने में मदद करता है। अनार के रसीले दानों में एंटीप्लाक फॉर्मूला होता है जो दांतों से प्लाक को प्राकृतिक तरीके से दूर करने में मदद करता है। अनार के जूस के नियमित प्रयोग से भी आप दांतों के प्लाक पर नियंत्रण पा सकते हैं।
.jpg)
कामेच्छा को बढ़ता है अनार
तनाव भरे इस जीवन में अधिकांश लोगों की निजी लाइफ भी प्रभावित हो रही है। यदि आप भी इस दौर से गुजर रहे हैं, तो आपके लिए अनार लाभकारी हो सकता है। एक शोध के अनुसार अनार कामेच्छा को बढ़ाने में काफी सहायक होता है। कई दशक से प्रजनन तंत्र के सही क्रियान्वयन और क्षमता को बढ़ाने के लिए अनार का प्रयोग किया जाता आ रहा है। एक गिलास अनार का रस पीने से शरीर में टेस्टोस्टोस्टेरॉन का स्तर बढ़ जाता है जो आपके अंदर की कामेच्छा को बढ़ाकर आपकी लाइफ को बेहतर बनाने में मदद करता है।
तनाव को कम करने में मदद करता है अनार
आजकल लोग अपने काम, घर की जिम्मेवारी माहौल और ऑफिस की वजह से अक्सर तनाव में रहते हैं। अपने जॉब में टारगेट पूरा करने का तनाव या अन्य प्रकार की ऐसी कई बातें हैं जो मानसिक चिंता या तनाव को जन्म देती है। मनोवैज्ञानिक तनाव का स्तर भी आपको परेशानी में डालकर आपके जीवन को अव्यवस्थित कर सकता है। इस दौरान तनाव बढ़ाने वाले होर्मोन का स्तर भी शरीर में काफी बढ़ जाता है। अनार के नियमित सेवन से इस स्तर में कमी आती है, तनाव से बचने के लिए अनार का सेवन करें।

इम्यून सिस्टम बनाए मजबूत, बीमारियों से बचाए
हमें अपने सेहत की सही देखभाल के लिए सभी प्रकार के विटामिन और प्रोटीन युक्त भोजन लेने की ज़रूरत पड़ती है, नहीं तो इससे हमारे इम्यून सिस्टम या प्रतिरक्षा तंत्र पर प्रभाव पड़ता है। केवल सही आहार की मदद से ही शरीर के प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत बनाया जा सकता है। अगर आपको इम्यून सिस्टम से जुड़ी कोई परेशानी है तो इसे बेहतर करने का प्राकृतिक तरीका सबसे कारगर होता है। रोज अनार का जूस पीने या अनार के दानों का सेवन करने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। इम्युनिटी कमजोर होने की वजह से जल्दी थकान व बार बार बीमार होने की समस्या रहती है। अनार के नियमित सेवन से आप अपने शरीर को सेहतमंद रख सकते हैं।
.jpg)
कैंसर को भी रखे दूर
कैंसर ऐसे भयावह बीमारी है जो विभिन्न नामों और रूप में शरीर को प्रभावित करती है। यह शरीर के आंतरिक और बाहरी अंगों पर अपना प्रभाव डालती है। कैंसर के प्रकारों में से एक, प्रोस्टेट कैंसर एक जानलेवा बिमारी का रूप ले लेता है, इसके साथ ही शरीर में कई तरह की अन्य समस्याएँ भी उत्पन्न हो जाती हैं। कैंसर का यह प्रकार खास तौर पर पुरुषों में होता है जो 50 से 60 की उम्र के बीच होते हैं। पर अगर आप नियमित अनार या अनार के जूस का सेवन करते हैं तो आप इस भयानक रोग से बचे रह सकते हैं।
ब्रेस्ट कैंसर : केवल हमारे देश की ही नहीं बल्कि पूरे विश्व कि गंभीर समस्या बन चुकी है। समय समय पर ब्रेस्ट कैंसर के लिए कई तरह के जागरूकता अभियान व कार्यक्रम पूरी दुनिया में चलाये जाते हैं। यह महिलाओं को होने वाला कैंसर का एक ऐसा प्रकार है जो जीवन को दुर्गम बना देता है। ब्रेस्ट कैंसर से बचने के लिए सबसे पहले इसका बचाव ही सही कदम होता है। आपको उन बातों का ख्याल रल्ख्न चाहिए जिनकी वजह से ब्रेस्ट कैंसर जैसी बीमारी की संभावना ही न रहे। इसे प्राकृतिक उपाय में अनार के सेवन को महत्वपूर्ण माना जा सकता है। अनार का सेवन नियमित रूप से करने पर ब्रेस्ट कैंसर जैसे बिमारी की संभावना अति अल्प रह जाती है।
स्वास्थ्य ही नहीं खूबसूरती भी निखारता है अनार
अनार में बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने का विशेष गुण होता है। रोज अनार का जूस पीने से चेहरे पर निखार आता है। ये कील-मुंहासों की समस्या में भी फायदेमंद है। इसके अलावा अनार के और भी फायदे हैं
त्वचा रहेगी चमकदार
हर कोई यह चाहता है कि वह हमेशा जवान बना रहे पर तनाव और कम के दबाव की वजह से लोग कम उम्र में ही बूढ़े दिखने लगते हैं, गलत खानपान और जीवन शैली की वजह से भी समय के पहले लोगों में बुढ़ापा दिखाई देने लगता है। अगर अप लंबे समय तक जवान बने रहना चाहते हैं और साथ ही यह भी चाहते हैं कि आपकी त्वचा का लचीलापन बरकरार रहे तो आपको नियमित रूप से अनार खाना चाहिए। अनार खाने या अनार का जूस पीने से आपकी त्वचा लंबे समय तक स्वस्थ और चमकदार बनी रहती है।
.jpg)
-धूप से त्वचा का करे बचाव : अनार, सूरज की नुकसानदायक यूवी किरणों से त्वचा को सुरक्षित रखने का काम करता है. अनार के छिलकों में सन-ब्लॉकिंग एजेंट्स होते हैं जोकि नेचुरल तरीके से त्वचा को सुरक्षित रखता है। अनार में उच्च मात्रा में विटामिन ए, ई और सी होता है। ये विटामिन बढ़ती उम्र के लक्षणों को जल्दी आने से रोकते हैं। ये त्वचा की महीन रेखाओं और झुर्रियों को जल्दी आने से रोकता है।
-मॉइश्चर करने के लिए : अनार त्वचा को हाइड्रेटेड रखने का काम करता है। अनार के बीजों से निकले तेल का इस्तेमाल त्वचा को कोमल और मुलायम बनाए रखता है।
-कील-मुंहासों की समस्या : अनार विटामिन सी का एक बहुत अच्छा माध्यम है। अनार का जूस पीने से पाचन क्रिया अच्छी होती है, साथ ही इसका एंटी-ऑक्सीडेंट गुण कील-मुंहासों की समस्या को दूर रखने में फायदेमंद है।
अनार के छिलके से मसाज : अनार के छिलके को पीसकर, उससे चेहरे पर मसाज करने से डेड स्किन साफ हो जाती है। साथ ही ब्लैकहेड्स की समस्या भी दूर हो जाती है।
.jpg)
अनार बेशक सेहत के लिए वरदान हैं, लेकिन कभी-कभी यही फल नुकसानदायक भी प्रतीत हो सकता है। आपको जानकर आश्चर्य हो रहा होगा, लेकिन इसके लाभ के साथ साथ इसके नुकसान के बारे में भी जानकारी होना जरूरी है :
-अगर आपकी तासीर ठंडी है या फिर आप इंफ्लूएंजा, खांसी अथवा कब्ज से पीड़ित हैं तो आपको अनार का सेवन नहीं करना चाहिए, इससे आपको नुकसान हो सकता है।
-अनार रक्तचाप को नियंत्रित करता है, खास तौर से हाई ब्लड प्रेशर में यह लाभप्रद है, परंतु अगर आप निम्न रक्तचाप के मरीज हैं या डॉक्टर के अनुसार दवाईयों का सेवन कर रहे हैं तो यह कभी-कभी नुकसानदायक हो सकता है।
- एलर्जी के मरीजों को अनार का सेवन चिकित्सक की सलाह के अनुसार ही करना चाहिए अन्याथा आपकी एलर्जी बढ़ सकती है।
-एड्स या मानसिक समस्या होने की स्थिति में अगर आप इलाज के साथ-साथ अनार का सेवन कर रहे हैं, तो यह हानिकारक हो सकता है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।