पेरिस में BAPS मंदिर का तेजी से चल रहा निर्माण, 2026 में बनकर होगा तैयार; देखें पूरा होने के बाद कैसा दिखेगा इंटीरियर
BAPS Hindu temple in Paris पेरिस में भी BAPS स्वामीनारायण मंदिर का निर्माण हो रहा है। इस हिंदू मंदिर का निर्माण आज से 6 महीने पहले उस स्थान पर शुरू किया गया था जहां प्रमुख स्वामी 36 साल पहले पेरिस में आए थे। यह हिंदू मंदिर 2026 में बनकर तैयार हो जाएगा। आइए हम आपको तस्वीर दिखाते हैं कि निर्माण के बाद यह मंदिर अंदर से कैसा दिखेगा..

जेएनएन, नई दिल्ली। BAPS Hindu temple in Paris हिंदू संस्कृति से अब विदेशों के लोग भी तेजी से प्रभावित हो रहे हैं। यही कारण है कि पेरिस में भी BAPS स्वामीनारायण मंदिर का निर्माण हो रहा है। इस हिंदू मंदिर का निर्माण आज से 6 महीने पहले उस स्थान पर शुरू किया गया था, जहां प्रमुख स्वामी 36 साल पहले पेरिस में आए थे।
जोरों से चल रहा निर्माण
इस मंदिर का निर्माण कार्य अब जोरों से चल रहा है। यह हिंदू मंदिर 2026 में बनकर तैयार हो जाएगा। तो आइए हम आपको तस्वीर दिखाते हैं कि निर्माण के बाद यह मंदिर अंदर से कैसा दिखेगा।
5 हजार वर्ग मीटर में बन रहा मंदिर
पेरिस के बेसी सेंट-जॉर्जेस इलाके में लगभग 5 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में एक हिंदू मंदिर बनाया जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस मंदिर की पहली मंजिल पर एक विशाल सामुदायिक हॉल, लाइब्रेरी, प्रदर्शनी केंद्र और डाइनिंग एरिया बनाया जाएगा।
इसके अलावा दूसरी मंजिल पर मंदिर होगा। जिसमें भगवान शंकर-पार्वतीजी, गणेशजी, श्रीराम-जानकीजी, श्रीकृष्ण-राधाजी, हनुमानजी, स्वामीनारायण और गुणातीतानंद स्वामी की प्रतिमाएं सजाई जाएंगी।
पेरिस के मंदिर की आज तक की टाइमलाइन
- 7 जुलाई 1970: योगीजी महाराज पेरिस के ले बॉर्गेट हवाई अड्डे पर रुके और प्रमुख स्वामी और महंत स्वामी से फ्रांस में भूमि को पवित्र करने और पूरे यूरोप में शांति और आध्यात्मिकता के अपने दिव्य दृष्टिकोण को फैलाने का अनुरोध किया।
.jpg)
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।