विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ram Mandir: राम मंदिर नहीं गए अमित शाह, यहां से देखेंगे LIVE प्रसारण; बीजेपी से लेकर आप नेताओं का आज का क्या रहेगा प्लान?

Published: Mon, 22 Jan 2024 09:27 AM (IST)

अयोध्या के राम मंदिर में भगवान श्री राम का अभिषेक किया जाएगा। इसके साक्षी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ लगभग ...और पढ़ें

प्राण-प्रतिष्ठा में अमित शाह नहीं हुए शामिल (Image: ANI)
प्राण-प्रतिष्ठा में अमित शाह नहीं हुए शामिल (Image: ANI)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आज का दिन (22 जनवरी) हर देशवासियों के लिए खुशी का माहौल लेकर आया है। देश-विदेश में इसकी धूम देखने को मिल रही है। अयोध्या के राम मंदिर में भगवान श्री राम का अभिषेक किया जाएगा। इसके साक्षी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ लगभग 7 हजार अतिथि होंगे।

उद्योगपति, राजनेता, कलाकारों और श्रद्धालुओं तक की भीड़ मंदिर में देखने को मिलेगी। हालांकि, इस दौरान भाजपा के कई दिग्गज नेता अलग-अलग कार्यक्रम होने के कारण राम मंदिर में मौजूद नहीं होंगे, लेकिन सभी बड़े नेता देश के अलग-अलग मंदिरों से प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण देखेंगे।

अमित शाह नहीं जाएंगे राम मंदिर

रामलला की प्राण प्रतिष्‍ठा समोराह के बीच गृह मंत्री अमित शाह ने आज दिल्ली के बिड़ला मंदिर में पूजा की। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष जेपी नड्डा झंडेवालान में पूजा करेंगे। बता दें कि भाजपा सोमवार को शहर भर में कई कार्यक्रम भी आयोजित करेगी। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने 2,000 से अधिक स्थानों पर एलईडी स्क्रीन और टीवी पर समारोह को सामुदायिक रूप से देखने की व्यवस्था की है।

गौतम गंभीर जीबी रोड पर बाटेंगे शॉल

इस बीच आम आदमी पार्टी ने कहा है कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत दर्शन के लिए यात्रा करने वाले तीर्थयात्रियों के लिए दिल्ली से अयोध्या तक अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जाएंगी। पूर्वी दिल्ली के सांसद गौतम गंभीर जीबी रोड पर महिलाओं को शॉल बांटेंगे, इसके बाद अपने निर्वाचन क्षेत्र में मंदिरों का दौरा करेंगे।

दिल्ली में आयोजित 20 कार्यक्रम

सांसद प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि वह दिल्ली में 20 से अधिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। विधानसभा नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी तुगलकाबाद में अपने निर्वाचन क्षेत्र में सफाई अभियान चलाएंगे और उसके बाद शोभा यात्रा निकालेंगे। भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि रविवार को ईस्ट ऑफ कैलाश के संत नगर में नौ दिवसीय श्री राम कथा शुरू हो गई है।

आप नेताओं का यह कार्यक्रम

आप के नेता शोभा यात्रा, पूजा और भंडारा आयोजित करेंगे। कालकाजी में मंत्री आतिशी, तिमारपुर में विधायक दिलीप पांडे और राजेंद्र नगर में विधायक दुर्गेश पाठक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के किदवई नगर में चल रही नौ दिवसीय रामकथा में शामिल हुए और सोमवार को भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन करेंगे।

यह भी पढ़ें: Ram Mandir Pran Pratishtha: कौन हैं रामलला के सबसे बड़े दानवीर? राम मंदिर को भेंट किया 101 किलो सोना

यह भी पढ़ें: Ram Mandir: सिर्फ 84 सेकंड में पीएम मोदी करेंगे रामलला की प्राण प्रतिष्ठा, हर मिनट है महत्वपूर्ण; पढ़ लें पूरा शेड्यूल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।