विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चार दिवसीय यात्रा पर दिल्‍ली पहुंचे आस्‍ट्रेलियाई पीएम टर्नबुल

By Kamal VermaEdited By:
Published: Sun, 09 Apr 2017 10:59 AM (IST)Updated: Sun, 09 Apr 2017 11:15 AM (IST)

आस्‍ट्रेलिया के प्रधानमंत्री माल्‍कॉल्‍म टर्नबुल अपनी चार दिवसीय यात्रा पर रविवार सुबह नई दिल्‍ली पहुंच गए।

चार दिवसीय यात्रा पर दिल्‍ली पहुंचे आस्‍ट्रेलियाई पीएम टर्नबुल
चार दिवसीय यात्रा पर दिल्‍ली पहुंचे आस्‍ट्रेलियाई पीएम टर्नबुल

नई दिल्‍ली। आस्‍ट्रेलिया के प्रधानमंत्री माल्‍कॉल्‍म टर्नबुल अपनी चार दिवसीय यात्रा पर रविवार सुबह नई दिल्‍ली पहुंच गए। इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच बायो फ्यूल, क्‍लीन कोल, समेत नवीकरणीय ऊर्जा पर भी विचार विमर्श होगा। इसके अलावा सुरक्षा, पर्यावरण, खेल, तकनीक, विज्ञान और स्‍वस्‍थ्‍य सेवाओं के मुद्दे पर भी कुछ एमओयू साइन किए जाएंगे। आस्‍ट्रेलियाई पीएम के साथ जो प्रतिनिधिमंडल भारत आया है उनमें शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोग भी आए हैं।

टर्नबुल पहली बार भारत आए हैं। हालांकि अंतालया में वर्ष 2015 के दौरान जी 20 सम्‍मेलन से इतर वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पहले भी मिल चुके हैं। इसके अलावा होंगझु में भी दोनों नेताओं की मुलाकात पिछले वर्ष हुई थी। टर्नबुल का कल आधिकारिक तौर पर राष्‍ट्रपति भवन में स्‍वागत किया जाएगा। इसके बाद दोनों देशों के प्रतिनिधिस्‍तर की वार्ता का दौर शुरू होगा। अपनी इस यात्रा के दौरान टर्नबुल मुंबई भी जाएंगे और कुछ कार्यक्रमों में हिस्‍सा लेंगे।

यह भ्‍ाी पढ़ें: 1971 में शेख हसीना के परिवार को कत्‍ल कर देने के थे आदेश, कर्नल तारा बने थे 'देवदूत'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।