Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    असम के गोलपाड़ा में उपद्रवियों का आतंक, पुलिकर्मियों पर बरसाए पत्थर; दो जवानों की हालत गंभीर

    By Agency Edited By: Prince Gourh
    Updated: Thu, 17 Jul 2025 01:30 PM (IST)

    असम के गोलपाड़ा जिले में पुलिस और वन विभाग की टीम पर उपद्रवियों ने हमला किया जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस के अनुसार यह घटना पैकान रिजर्व फॉरेस्ट में गश्त के दौरान हुई जहां पुलिसकर्मियों पर पत्थर फेंके गए। स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

    Hero Image
    असम गोलपाड़ा में पुलिस पर हमला (फोटो सोर्स- एएनआई)

    एएनआई, असम। गुरुवार को असम के गोलपाड़ा जिले के पैकान इलाके में पुलिस और वन विभाग की टीम पर कुछ उपद्रवियों ने हमला कर दिया। इस हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस के मुताबिक, यह मामला उस समय हुआ जब पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम पैकान रिजर्व फॉरेस्ट में गश्त के लिए गई थी। तभी कुछ लोगों ने अचानक हमला कर दिया और पुलिसकर्मियों पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए।

    तनावपूर्ण हैं हालात

    हमले के बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। हालांकि, हालात अभी भी तनावपूर्ण बने हुए हैं। असम पुलिस के IGP (लॉ एंड ऑर्डर) अखिलेश कुमार सिंह ने जानकारी दी कि स्थिति अभी भी तनावपूर्ण बनी हुई है और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

    उन्होंने कहा, "इस घटना में कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जिनमें दो की हालत गंभीर है। हालात पर नियंत्रण पाने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।"

    बता दें, हाल ही में असम सरकार ने राज्य के कई हिस्सों में अतिक्रमण हटाओं अभियान चलाया था। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने मंगलवार को बताया कि अब तक 1 लाख 19 हजार 548 बीघा जमीन से अतिक्रमण हटाया जा चुका है।

    सीएम हिमंता का बयान

    इनमें से 84 हजार 743 बीघा जमीन जंगलों और राष्ट्रीय उद्यानों की है। सरकार का यह अभियान विशेष रूप से उन इलाकों में चलाया जा रहा है जहां सालों से अवैध कब्जा था। सीएम ने कहा कि सरकार इस अभियान में कोई ढील नहीं देगी।

    सीएम हिमंता का TMC पर आरोप

    सीएम हिमंता ने ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर आरोप लगाया कि वह उनकी सरकार के अवैध बांग्लादेशी घुसपैठ के खिलाफ कड़े रुख को बंगालियों के खिलाफ दिखाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि यह केवल मुस्लिम घुसपैठियों को बचाने की एक रणनीति है। असम पिछले कई दशकों से अवैध घुसपैठियों के खिलाफ लड़ रहा है।

    स्वच्छता में इंदौर फिर नंबर-1, लगातार आठवीं बार मारी बाजी; दूसरे नंबर पर इस शहर का नाम

    comedy show banner
    comedy show banner