Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Assam में बाढ़ से हाहाकार, 58 लोगों ने गंवाई जान तो जलमग्न हुए सैकड़ों घर; इंसान के साथ बेजुबान भी तड़पने को मजबूर

    By Agency Edited By: Mahen Khanna
    Updated: Sun, 07 Jul 2024 03:25 PM (IST)

    Assam flood 2024 नदियों के उफान पर आने के चलते असम में सैकड़ों लोगों को अपना घर तक छोड़ने को मजबूर होना पड़ रहा है। राज्य में हालत ऐसी है कि बाढ़ के चलते 58 लोगों की जान जा चुकी है और 30 जिलों के 24 लाख लोग प्रभावित है। इस बीच असम में बाढ़ की स्थिति पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा का बयान सामने आया है।

    Hero Image
    Assam flood 2024 असम में बाढ़ का जायजा लेते सीएम हिमंत सरमा।

    एएनआई, नई दिल्ली।  Assam flood 2024 असम में भारी बाढ़ के चलते जनजीवन अस्तव्यस्त है। नदियों के उफान पर आने के चलते लोगों को अपना घर तक छोड़ने को मजबूर होना पड़ रहा है। राज्य में हालत ऐसी है कि बाढ़ के चलते 58 लोगों की जान जा चुकी है और 30 जिलों के 24 लाख लोग प्रभावित है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस बीच असम में बाढ़ की स्थिति पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा का बयान सामने आया है। 

    काजीरंगा में जानवर भी मारे गए

    बता दें कि बाढ़ के चलते काजीरंगा में बड़ी संख्या में जानवर भी मारे गए हैं और कई घायल हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) ने शनिवार को बताया कि पिछले एक महीने में असम में बाढ़ की भयावह स्थिति ने पूरे राज्य में 58 लोगों की जान ले ली है।

    ASDMA के अनुसार, शनिवार को छह और लोगों की जान चली गई, जिससे राज्य में मरने वालों की संख्या 52 से बढ़कर 58 हो गई। 

    ये जिले सबसे ज्यादा प्रभावित

    • धुबरी 
    • कछार 
    • दरंग
      • नागांव
      • गोलपारा
      • बारपेटा
      • डिब्रूगढ़
      • बोंगाईगांव
      • लखीमपुर
      • जोरहाट
      • कोकराझार 
      • करीमगंज 
      • तिनसुकिया

    प्रियंका गांधी ने लोगों की मौत पर जताया दुख

    प्रियंका गांधी ने असम में बाढ़ की स्थिति के कारण लोगों की मौत पर दुख जताया है और पार्टी सदस्यों से राहत और बचाव कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेने का आग्रह किया। बाढ़ से हुई मौतों पर शोक व्यक्त करते हुए प्रियंका गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया-

    असम में बाढ़ के कारण बड़ी संख्या में लोगों की मौत की खबर बहुत दुखद है। लगातार बिगड़ते हालात के कारण लाखों लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं। मैं कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से अपील करती हूं कि वे राहत और बचाव कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लें। मैं यह भी अनुरोध करती हूं कि राज्य और केंद्र सरकार प्रभावित लोगों को हर संभव मदद प्रदान करें।

    सैकड़ों घर हुए तबाह

    विनाशकारी बाढ़ के पानी के कारण जानमाल का नुकसान भी बढ़ता जा रहा है। बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है। सैकड़ों लोगों के घर तबाह हो गए और सड़कें बंद हो गई हैं। फसलें और पशुधन को बड़ा नुकसान हुआ है।