Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'हमारी प्रगति देखकर मुस्लिम महिलाएं-पुरुष कांग्रेस की रैलियों में जाना बंद कर देंगे', सीएम हिमंत बिस्वा सरमा का हमला

    By Jagran News Edited By: Abhinav Atrey
    Updated: Thu, 18 Jan 2024 06:48 PM (IST)

    Assam CM Himanta Biswa Sarma मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा भाजपा के सबका साथ सबका विकास के अंतर्गत इतना विकास हुआ है कि आप देखते जाइए असम में कांग्रेस का सफाया होगा। कांग्रेस की रैलियों में पहले मुस्लिम पुरुष और महिलाएं दोनों आते थे लेकिन इस बार तो मां और बहनें दोनों ही नहीं आईं। धीरे-धीरे पुरुष लोग भी जाना बंद कर देंगे।

    Hero Image
    सबका साथ, सबका विकास के अंतर्गत असम में विकास हुआ- सीएम (फोटो, एएनआई)

    एएनआई, गुवाहाटी। सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में हो रही कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा नगालैंड से होते हुए असम पहुंच चुकी है। यह यात्रा असम के 17 जिलों से होकर गुजरेगी। इस बीच कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासत गर्माने लगी है। यात्रा को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ताजा बयान दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, "भाजपा के सबका साथ, सबका विकास' के अंतर्गत इतना विकास हुआ है कि आप देखते जाइए असम में कांग्रेस का सफाया होगा। कांग्रेस की रैलियों में पहले मुस्लिम पुरुष और महिलाएं दोनों आते थे, लेकिन इस बार तो मां और बहनें दोनों ही नहीं आईं। धीरे-धीरे पुरुष लोग भी जाना बंद कर देंगे।"

    सीएम ने कहा कि असम में इतनी प्रगति हुई है कि मुस्लिम महिलाएं और पुरुष कांग्रेस की रैलियों में जाना बंद कर देंगे।

    ये भी पढ़ें: India Maldives Row: भारत और मालदीव के रिश्तों को लेकर विदेश मंत्रालय का आया बयान, मानवीय और मेडिकल सेवाएं देने पर हुई चर्चा