विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chandauli: पुजारी से मांगी चाबी, पूजा के बहाने खंडित कर दी मां काली की प्रतिमा

By Pradeep Kumar UpadhyayEdited By: Nitesh Srivastava
Published: Mon, 30 Oct 2023 06:12 PM (IST)

घनश्यामपुर गांव में मां काली व हनुमान जी करीब 400 वर्ष पुराना मंदिर है। गांव के एक युवक राजेश उर्फ ...और पढ़ें

पुजारी से मांगी चाबी, पूजा के बहाने खंडित कर दी मां काली की प्रतिमा
पुजारी से मांगी चाबी, पूजा के बहाने खंडित कर दी मां काली की प्रतिमा

HighLights

  1. आभूषण लेकर फरार हो गया आरोपित, सुबह मंदिर पहुंचने पर हुई जानकारी
  2. ग्रामीणों ने युवक को पकड़ किया पुलिस के हवाले, भेजा गया जेल

संवाद सूत्र, टांडाकला (चंदौली)। घनश्यामपुर गांव में रविवार की रात गांव के ही एक सिरफिरे युवक ने अतिप्राचीन मां काली की मूर्ति को खंडित कर आभूषण को लेकर फरार हो गया। सोमवार की सुबह जब पुजारी मंदिर में पूजन अर्चन करने गए तो मंदिर से गायब मूर्ति को खंडित देख ग्रामीणों को सूचना दी।

ग्रामीणों ने मंदिर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करते हुए। युवक को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया।

घनश्यामपुर गांव में मां काली व हनुमान जी करीब 400 वर्ष पुराना मंदिर है। गांव के एक युवक राजेश उर्फ बब्बू पाठक रविवार की शाम को गांव के ही मंदिर के पुजारी प्रेम चंद्र पाल से पूजा करने के लिए चाबी मांगकर ले गया। पुजारी ने उसे चाबी दे दी। देर रात होने पर नहीं आया तो वे घर पर ही सो गए।

युवक ने पिछले हिस्से का गेट खोलकर पीछे मां काली की मूर्ति ले जाकर कई हिस्सों में तोड़कर कर खंडित कर दिया। नवरात्रि में लोगो द्वारा श्रृंगारोत्सव पर चढ़ाया गया सोने व चांदी का नथिया, हार आदि सामान ले गया।

सुबह तक युवक के न आने पर पुजारी मंदिर में पूजा पाठ करने गए तो गेट खुला देख अंदर गए जहां से मूर्ति व आभूषण गायब थे। पीछे के गेट से बाहर गए तो फुलवारी के पास मूर्ति खंडित देख ग्रामीणों को सूचना दी। युवक को पकड़कर मंदिर ले आए। वहीं मंदिर में ताला लगवा दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि यह अतिप्राचीन मंदिर है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।