विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पंजाब के लिए दिल्ली छोड़ सकते हैं सीएम अरविंद केजरीवाल

By Sanjeev TiwariEdited By:
Published: Wed, 11 Jan 2017 04:33 AM (IST)Updated: Wed, 11 Jan 2017 04:40 AM (IST)

आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता सिसोदिया मंगलवार को मोहाली में थे। वहीं बलौंगी की चुनावी सभा में उन्होंने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, मोहाली/ नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली को छोड़ सकते हैं। यह संकेत उनके ही उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिया है। आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता सिसोदिया मंगलवार को मोहाली में थे। वहीं बलौंगी की चुनावी सभा में उन्होंने कहा- लोग केजरीवाल को ही अपना सीएम मानकर आप को वोट दें। मैं सबको बधाई देता हूं कि आप क्रांतिकारी बदलाव लाने जा रहे हैं। रैली में आए लोग बादलों व कैप्टन को संदेश देने आए हैं कि उनके दिन लद चुके।' श्री आनंदपुर साहिब में भी सिसोदिया ने यही बात दोहराई।

बाद में पत्रकारों ने जब उनसे पूछा कि क्या पंजाब के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल होंगे, तो उन्होंने कहा कि यह बात एमएलए तय करेंगे। गौरतलब है कि आप के सांसद भगवंत मान हाल तक अपनी जनसभाओं में खुद को सीएम पद का दावेदार बताते रहे हैं। उन्होंने कई जनसभाओं में लोगों से हाथ खड़े कराकर पूछा कि या वे उन्हें सीएम पद पर देखना चाहते हैं। हालांकि फतेहगढ़ साहिब में मान ने अब कहा कि मैं दावेदार नहीं हूं, सीएम तो लोग बनाते हैं।

संजय सिंह का यू टर्न

आप के पंजाब प्रभारी संजय सिंह सीएम को लेकर लगातार बयान बदल रहे हैं। वह पहले कहते रहे कि सीएम का फैसला चुनाव के बाद होगा। फिर भगवंत मान की दावेदारी पर उन्होंने कहा कि इसमें हर्ज भी क्या है। अगले ही दिन उन्होंने बयान दिया कि पंजाब में सीएम लायक कोई उम्मीदवार ही नहीं है। फिर यू टर्न लिया और कहा कि उम्मीदवार तो बहुत हैं, लेकिन घोषणा चुनाव के बाद होगी। ऐसे में मंगलवार को केजरीवाल के लिए सिसोदिया का बयान महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विपक्षी दलों ने साधा निशाना

विपक्षी दलों ने केजरीवाल को निशाने पर ले लिया। कैप्टन अम¨रदर सिंह ने ट्वीट किया और उकसाते हुए भगवंत मान व एचएस फूलका से पूछा कि अब उनका क्या होगा। कैप्टन ने एक साथ कई ट्वीट कर दिए। इसके बाद सुखबीर ने मोर्चा संभाल लिया। उन्होंने एक के बाद एक 14 ट्वीट कर केजरीवाल पर पंजाबियों को धोखा देने के आरोप लगाया। कुछ देर में ही सिसोदिया के बयान की ऑडियो व वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। स्थिति को बिगड़ता देख शाम को आप ने दिल्ली से बयान जारी कर सिसोदिया के बयानों से यूटर्न ले लिया और कहा कि पंजाब में केजरीवाल पार्टी का चेहरा हैं, लेकिन सीएम पद के दावेदार नहीं। शाम होते-होते सिसोदिया भी अपने बयान से पलट गए। लुधियाना के साहनेवाल में उन्होंने कहा कि पंजाब का सीएम कौन होगा यह फाइनल नहीं है।

दिल्ली को धोखा देने वाला पंजाब का भी नहीं हो सकता : भाजपा

नई दिल्ली : अरविंद केजरीवाल को पंजाब का अगला मुख्यमंत्री बताए जाने पर दिल्ली भाजपा का कहना है कि 'पांच साल-केजरीवाल' का नारा देकर लोगों को गुमराह करने वालों की असलियत सामने आ गई है। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने पत्रकारों से कहा कि केजरीवाल का दिल्ली से कोई नाता नहीं रह गया है। जो व्यक्ति दिल्लीवासियों का नहीं हुआ, वह पंजाब की जनता के साथ भी न्याय नहीं कर सकता है।

पंजाब के लोगों को सावधान रहना चाहिए। नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि आप ने दिल्ली की जनता को मझधार में छोड़कर केजरीवाल को पंजाब के मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया। इससे सिद्ध हो गया है कि केजरीवाल सत्ता के लिए कुछ भी कर सकते हैं।

पढ़ेंः केजरी व सिसोदिया की याचिका खारिज, प्रशांत भूषण की हुई स्वीकार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।