Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ram lalla Murti: अरुण योगीराज ने अयोध्या में बनाई राम लला की एक और मूर्ति, जानें क्या है इसकी खासियत

    Updated: Sat, 23 Mar 2024 08:59 PM (IST)

    रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दो महीने बाद मूर्तिकार अरुण योगीराज ने एक भगवान श्रीराम की और मूर्ति बनाई है। इसकी जानकारी खुद अरुण ने शनिवार को अपने एक्स हैंडल पर दी। यह मूर्ति हूबहू अयोध्या में स्थापित मुख्य मूर्ति की तरह दिखती है मगर यह आकार में छोटी है। वहीं श्रीराम की मूर्ति की पूरे विधि विधान के साथ 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा हुई थी।

    Hero Image
    अरुण योगीराज ने अयोध्या में बनाई राम लला की एक और मूर्ति। (फोटो, एक्स)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अयोध्या में रामलला की अलौकिक मूर्ति कर्नाटक के रहने वाले अरुण योगीराज ने बनाई है। श्रीराम की मूर्ति में पूरे विधि विधान से 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा हुई, जिसके बाद भक्तों ने अपने आराध्य प्रभु राम के दर्शन करने शुरू किए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दो महीने बाद मूर्तिकार अरुण योगीराज ने एक भगवान श्रीराम की और मूर्ति बनाई है। इसकी जानकारी खुद अरुण ने शनिवार को अपने एक्स हैंडल पर दी। यह मूर्ति हूबहू अयोध्या में स्थापित मुख्य मूर्ति की तरह दिखती है, मगर यह आकार में छोटी है।

    खाली समय में बनाई छोटी राम लला की पत्थर की मूर्ति

    अरुण योगीराज ने कहा, "राम लला की मुख्य मूर्ति का चयन होने के बाद मैंने अयोध्या में अपने खाली समय में एक और छोटी राम लला की पत्थर की मूर्ति बनाई है।"

    कर्नाटक के मैसूर के रहने वाले हैं अरुण

    बता दें कि मूर्तिकार अरुण योगीराज कर्नाटक के मैसूर के रहने वाले हैं। उनकी कई पीढियां इसी काम से जुड़े हुई हैं। उनके पिता योगीराज शिल्पी एक बेहतरीन मूर्तिकार हैं और उनके दादा बसवन्ना शिल्पी ने वाडियार घराने महलों में अपनी कला दिखाई थी।

    अरुण मूर्तिकार का मैसूर राजा के कलाकारों के परिवार से संबंध है।

    ये भी पढ़ें: Akash Missile: दुश्मनों के छक्के छुड़ाएगी आकाश मिसाइल वायु रक्षा प्रणाली, सेना ने किया सफलतापूर्वक अभ्यास