Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण नेहरू पंचतत्व में विलीन

    नई दिल्ली। गांधी-नेहरू परिवार के करीबी और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण नेहरू (6

    By Edited By: Updated: Fri, 26 Jul 2013 10:09 PM (IST)

    नई दिल्ली। गांधी-नेहरू परिवार के करीबी और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण नेहरू (69) का शुक्रवार को लोधी रोड स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। उनके अंतिम दर्शन के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी व प्रियंका गांधी समेत परिवार के करीब सभी सदस्य मौजूद थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, अरुण जेटली, कांग्रेस के नेता सचिन पायलट, आनंद शर्मा, फारूक अब्दुल्ला, दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित और हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा समेत अनके राजनेता भी पूर्व केंद्रीय मंत्री के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। उन्होंने अरुण नेहरू की पत्नी सुभद्रा और दोनों बेटियों राधिका व अवंतिका को ढांढस बंधाया। मालूम हो कि अस्वस्थ होने पर 19 दिन पहले अरुण नेहरू को परिजनों ने गुड़गांव के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां गुरुवार रात 10:47 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। 24 अप्रैल, 1944 को लखनऊ में जन्मे अरुण नेहरू राजीव गांधी के प्रधानमंत्रित्व काल में बेहद असरदार मंत्रियों में शुमार किए जाते थे। वह तीन बार सांसद रहे। बोफोर्स घोटाले में नाम आने पर उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी थी। नेहरू ने कम उम्र में ही इलाहाबाद स्थित पारिवारिक घर को छोड़ दिया था। लखनऊ के लॉ मार्टीनियर कॉलेज से पढ़ाई के बाद 20 साल की उम्र में कॉरपोरेट जगत में उन्होंने सफल करियर की शुरुआत की थी। 17 साल बाद इंदिरा गांधी के कहने पर वह राजनीति में शामिल हुए थे।

    मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर