महात्मा गांधी के पोते अरुण गांधी का 89 साल की उम्र में निधन
महात्मा गांधी के पोते अरुण गांधी का संक्षिप्त बीमारी के बाद निधन हो गया। 14 अप्रैल 1934 को डरबन में मणिलाल गांधी और सुशीला मशरूवाला के घर जन्मे अरुण गांधी एक कार्यकर्ता के रूप में अपने दादा के नक्शेकदम पर कार्य करते थे।

मुंबई, एजेंसी। महात्मा गांधी के पोते अरुण गांधी का संक्षिप्त बीमारी के बाद मंगलवार को महाराष्ट्र के कोल्हापुर में निधन हो गया। उनके बेटे तुषार गांधी ने इस बात की जानकारी दी है।
पीटीआई से बात करते हुए उन्होंने बताया कि 89 साल के लेखक और सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता का अंतिम संस्कार आज कोल्हापुर में किया जाएगा। 14 अप्रैल, 1934 को डरबन में मणिलाल गांधी और सुशीला मशरूवाला के घर जन्मे अरुण गांधी एक कार्यकर्ता के रूप में अपने दादा के नक्शेकदम पर कार्य करते थे।
महात्मा गांधी के नक्शेकदमों पर चलते रहे अरुण गांधी
दिग्गज अरुण गांधी अपने दादा महात्मा गांधी को काफी फोलो किया करते थे। उन्हें अपना आइडल मानते हुए वे पिछले 24 सालों से अवनी संस्था के साथ जुड़े हुए थे। ये संस्था लड़कियों, महिलाओं, खासकर की जो महिलाएं बेघर हैं उनकी मदद करती है।
कुछ दिन पहले बीमार हुए अरुण गांधी को एस्टर आधार अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। यहां उनकी तबीयत ठीक हो गई थी। यहां तक की उन्होंने सोमवार अवनि संस्था में महाराष्ट्र दिवस भी मनाया था।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।