विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आमिर से अनुपम का सवाल, अतुल्य से कैसे बदल गया असहिष्णु भारत

By Gunateet OjhaEdited By:
Published: Mon, 23 Nov 2015 10:36 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 24 Nov 2015 02:43 PM (GMT+05:30)

देश में कथित रूप से असहिष्णुता बढ़ने की बात मानते हुए बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने कहा है कि एक ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। देश में कथित रूप से असहिष्णुता बढ़ने की बात मानते हुए बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने कहा है कि एक समय उनकी पत्नी ने उन्हें भारत छोड़ने का सुझाव दिया था। उन्होंने लेखकों-कलाकारों द्वारा पुरस्कार वापसी का भी समर्थन किया और कहा कि विरोध का यह भी एक तरीका है। आमिर के इस बयान पर अनुपम खेर ने ट्वीट कर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने ट्वीटर पर आमिर खान से पूछते हुए लिखा कि 'किरण किस देश जाना पसंद करेंगी? अनुपम खेर ने निशाना साधते हुए पूछा कि पिछले सात महीनों में कैसे अतुल्य भारत, असहिष्णु भारत में बदल गया।

पढ़ेंः आमिर खान के बयान पर सियासी उबाल, बिफरी भाजपा

सोमवार को रामनाथ गोयनका पत्रकारिता पुरस्कार दिए जाने के लिए आयोजित कार्यक्रम में आमिर ने कहा, 'देश में जो कुछ भी हो रहा है, हम अखबारों में उसके बारे में पढ़ते रहते हैं। टीवी पर देखते रहते हैं। और निश्चित रूप से मुझे भी चेतावनी दी गई है। मैं इन्कार नहीं करूंगा। कई मौकों पर मुझे आगाह किया गया है।' अभिनेता ने कहा कि वह खुद भी महसूस करते हैं कि पिछले छह या आठ महीनों में असुरक्षा की भावना बढ़ी है। आमिर ने बताया, 'जब मैंने घर पर किरण से इस बारे में बात की, तो उन्होंने कहा कि क्या हमें भारत छोड़कर चले जाना चाहिए?'

असहिष्णुता पर राष्ट्रपति ने दी फिर नसीहत, कहा-दुनिया को भारत के मूल्यों से सीखने की जरूरत

बॉलीवुड अभिनेता ने कहा कि किरण अपने बच्चे की सुरक्षा के लिए चिंतित हैं। वह आसपास के माहौल को लेकर चिंतित हैं। वह प्रतिदिन अखबार खोलने से डरती हैं। इससे पता चलता है कि देश में बेचैनी बढ़ रही है। आप खुद समझ सकते हैं कि ऐसा क्यों हो रहा है?

बेगुनाहों को मारने वाला मुसलमान नहीं हो सकता

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने धर्म के नाम पर हिंसा की निंदा की है। पेरिस में आतंकी हमला और आइएस के उभार पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, 'हाथ में कुरान लेकर किसी को मारने वाले व्यक्ति को भले ही लग रहा हो कि वह इस्लाम का काम कर रहा है, लेकिन एक मुस्लिम होने के नाते मुझे नहीं लगता कि इसका इस्लाम से कोई लेनादेना है। मेरा रुख साफ है कि बेगुनाहों को मारने वाला व्यक्ति मुसलमान नहीं हो सकता।'

अनुपम खेर ने आमिर से पूछे सवाल

अभिनेता अनुपम खेर ने आमिर खान के बयान पर सवाल उठाते हुए कहा कि 'सिर्फ 7-8 महीने में 'इनक्रेडिबल इंडिया' ' इनटालरेंट इंडिया' कब बन गया'? उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि 'किरण से उन्हें यह पूछना चाहिए कि वह किस देश जाना पसंद करेंगी'? अनुपम ने अपने ट्वीट में आगे लिखा कि 'क्या आपने उन्हें बताया कि इस देश ने उन्हें आमिर खान बनाया है'।

दुबई में बोले अरूण जेटली, भारत में जमीनी स्तर पर भाईचारे का माहौल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।