यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दुबई में बोले अरूण जेटली, भारत में जमीनी स्तर पर भाईचारे का माहौल
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने असहिष्णुता पर जारी बहस को प्रायोजित बताते हुए कहा है कि भारत में जमीनी स्तर पर इसका कोई संकेत नहीं है।

दुबई। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने असहिष्णुता पर जारी बहस को प्रायोजित बताते हुए कहा है कि भारत में जमीनी स्तर पर इसका कोई संकेत नहीं है। दो दिन की यात्रा पर संयुक्त अरब अमीरात पहंुचे जेटली ने कहा कि जमीनी स्तर पर देश में भाईचारे का माहौल दिख रहा है। यही कारण है कि मैंने शुरू से ही इस मुद्दे पर चल रही बहस को प्रायोजित कहा है।
रविवार शाम पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि कुछ लोग जब देश को बदनाम करने में लग जाते हैं, तो उस मुद्दे पर स्पष्टीकरण देना हम सबकी जवाबदेही हो जाती है।
उल्लेखनीय है कि देश में कथित असहिष्णुता के नाम पर पिछले दिनों कम-से-कम 75 बुद्धिजीवियों ने अपना पुरस्कार लौटा दिया था। इनमें लेखक, इतिहासकार, फिल्म निर्माता और वैज्ञानिक शामिल थे। जेटली ने उस समय भी बुद्धिजीवियों के आंदोलन को प्रायोजित कागजी विद्रोह बताकर खारिज कर दिया था।
