Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Andhra Pradesh Rain: आंध्र प्रदेश में भारी बारिश ने मचाई तबाही, लैंडस्लाइड से 8 लोगों की मौत

    Updated: Sat, 31 Aug 2024 11:21 PM (IST)

    आंध्र प्रदेश के कुछ इलाकों में कई दिनों से मूसलाधार बारिश हो रही है। बारिश के चलते मुगलराजपुरम इलाके में हुए लैंडस्लाइड हुआ जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है विजयवाड़ा के मोगलराजपुरम इलाके में भूस्खलन के कारण बड़े-बड़े पत्थर मृतकों के घरों पर गिर गए। इस बीच सीएम नायडू ने मृतकों के परिवारों को मुआवजे देने का एलान किया

    Hero Image
    आंध्र प्रदेश में लैंडस्लाइड से 8 लोगों की मौत (फाइल फोटो)

    एएनआई, विजयवाड़ा। आंध्र प्रदेश के कुछ इलाकों में कई दिनों से मूसलाधार बारिश हो रही है। बारिश के चलते मुगलराजपुरम इलाके में हुए लैंडस्लाइड हुआ, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है विजयवाड़ा के मोगलराजपुरम इलाके में भूस्खलन के कारण बड़े-बड़े पत्थर मृतकों के घरों पर गिर गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने भूस्खलन पीड़ितों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की राशि देने का एलान किया।

    चंद्रबाबू नायडू ने 10 लाख देने का किया एलान

    एक आधिकारिक बयान में कहा गया, 'विजयवाड़ा के मोगलराजपुरम में भूस्खलन हुआ, जिससे चार लोगों की मौत हो गई। सीएम नायडू ने मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है उन्होंने प्रत्येक मृतक व्यक्ति के परिजनों को ₹5-5 लाख की अनुग्रह राशि देने का एलान किया।

    अगले दो दिन में कैसा रहेगा मौसम?

    सीएम ने अधिकारियों को भूस्खलन की आशंका वाले स्थानों से लोगों को दूर ट्रांसफर करने का निर्देश दिया क्योंकि अगले दो से तीन दिनों में भारी बारिश का अनुमान है।

    बता दें कि गुंटूर जिले के पेदाकाकानी गांव में, हैचबैक में घर लौट रहे एक शिक्षक और दो छात्रों की एक उफनती धारा को पार करते समय उनकी कार बह जाने से मौत हो गई।