Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Andhra Pradesh: गुंटूर में बस और ऑटो की टक्कर में तीन महिलाओं की हुई मौत, 8 लोग घायल

    Updated: Mon, 17 Feb 2025 09:28 AM (IST)

    आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। बस और ऑटो की जोरदार टक्कर में तीन महिला मजदूरों की मौत हो गई। ये तीनों महिला मजदूर मिर्ची के खेत में काम करने के लिए जा रही थीं। इस हादसे में 8 अन्य लोग घायल भी हुए हैं जिनकी हालत अभी स्थिर बताई जा रही है। तीनों मृतक महिला एक ही गांव की थी

    Hero Image
    आंध्र प्रदेश में सड़क हादसे में तीन महिलाओं की मौत (फाइल फोटो)

    एएनआई, आंध्रप्रदेश। सोमवार सुबह गुंटूर जिले के नीरुकोंडा गांव के पास एक ऑटो रिक्शा और सामने से आ रही आरटीसी बस की टक्कर में तीन दिहाड़ी मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई और आठ अन्य लोग घायल हो गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मिर्च के खेत में काम करने जा रही थीं महिला मजदूर

    रिपोर्ट में कहा गया है कि सभी मृतक महिलाएं थीं और मिर्च के खेत में काम करने के लिए कृषि फार्म जा रही थीं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत में सुधार हो रहा है।

    मृतक महिला मजदूर चेब्रोलू मंडल के शुदापल्ली गांव की रहने वाली थीं। मृतक महिलाएं सीतारावम्मा, नानचारम्मा और अरुण थीं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

    comedy show banner
    comedy show banner