आंध्र प्रदेश में नाबालिग का 2 साल तक रेप करते रहे कई लोग, 8 महीने की गर्भवती हुई तो सामने आया मामला
आंध्र प्रदेश में 15 साल की लड़की के साथ बीते दो साल में कई लोगों ने कई बार रेप किया। जांच में सामने आया है कि उसके पिता की 3 साल पहले मौत हो गई थी। जब उसका पहली बार रेप हुआ, तब वह क्लास 8 में पढ़ती थी। उसे बार-बार ब्लैकमेल किया गया और धमकाया गया।

जब लड़की प्रेग्नेंट हो गई, तब जाकर मामले की पोल खुली (प्रतीकात्मक तस्वीर)
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने मानवता को शर्माार कर दिया है। यहां एक 15 साल की लड़की के साथ बीते दो साल में कई लोगों ने कई बार रेप किया। जब लड़की प्रेग्नेंट हो गई, तब जाकर मामले की पोल खुली।
जब वह गर्भवती हुई, तो आरोपी ने उसे धमकाया और ब्लैकमेल भी किया। लड़की अपनी मां के साथ रहती है। जांच में सामने आया है कि उसके पिता की 3 साल पहले मौत हो गई थी। जब उसका पहली बार रेप हुआ, तब वह क्लास 8 में पढ़ती थी।
पुलिस ने आरोपियों को किया अरेस्ट
लड़की की सामाजिक स्थिति का फायदा उठाकर आरोपियों ने उसका दो साल तक शोषण किया। उसकी क्लास टीचर ने भी कभी ये नहीं बताया कि वह स्कूल छोड़ चुकी है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें नाबालिग भी शामिल हैं।
आरोपियों पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। जिले के पुलिस अधीक्षक वी रत्ना ने कहा कि इस बात की भी जांच की जाएगी कि लड़की की गर्भावस्था आठवें महीने में हैं, लेकिन इसका पता क्यों नहीं चला।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।