Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लिव-इन पार्टनर पर देह व्यापार करने का बनाया दबाव, मना किया तो उतार दिया मौत के घाट

    Updated: Thu, 17 Jul 2025 08:37 PM (IST)

    आंध्र प्रदेश के कोनसीमा में एक लिव-इन पार्टनर की हत्या का मामला सामने आया है। महिला पर उसके साथी ने देह व्यापार करने का दबाव डाला जिससे इनकार करने पर उसने महिला पर चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार आरोपी मैकेनिक महिला पर शक करता था और उसे देह व्यापार में धकेलना चाहता था।

    Hero Image
    महिला पिछले 6-8 महीने से मैकेनिक के साथ लिव-इन में रह रही थी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    पीटीआई, कोनसीमा। आंध्र प्रदेश में एक व्यक्ति ने अपनी लिव-इन पार्टनर पर देह व्यापार करने का दबाव बनाया और जब महिला ने इसके लिए मना किया, तो उसने महिला को मौत के घाट उतार दिया। ये मामला जानकर पुलिस भी हैरान रह गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घटना 16 जुलाई की रात लगभग 10:30 बजे हुई। पुलिस के मुताबिक, आंध्र प्रदेश की महिला ने एक व्यक्ति से शादी की थी। दोनों का एक बच्चा हुआ। लेकिन बच्चे के जन्म के कुछ ही समय बाद महिला अपने पति से अलग हो गई। इसके बाद उसका अफेयर एक मैकेनिक के साथ शुरू हुआ।

    मैकेनिक करता था महिला पर शक

    महिला पिछले 6-8 महीने से उसी मैकेनिक के साथ लिव-इन में रह रही थी। मैकेनिक शराब का आदी था और महिला पर अक्सर शक करता रहा था। उसे लगता था कि महिला उसके साथ बेवफाई कर रही है।

    पुलिस ने बताया कि महिला एक दिन अपने मां के घर आई, तो वहां उसका भाई और आरोपी मैकेनिक पहले से मौजूद थे। इस दौरान आरोपी ने उस पर देह व्यापार करने का दबाव बनाया। दोनों के बीच तीखी बहस हुई और इसके बाद आरोपी ने महिला की मां और भाई पर हमला कर दिया।

    इस घटना में उन दोनों को मामूली चोट आई। डीएसपी एस मुरलीमोहन ने कहा कि जब महिला ने बीच-बचाव की कोशिश की, तो आरोपी ने उसकी छाती और जांघों पर चाकू से वार कर दिया। इस हमले में महिला की जान चली गई। आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

    यह भी पढ़ें- Kaushambi News : धमकी के डर से प्रेमचंद्र का कातिल बन गया रमेश, नलकूप पर सोते समय की थी हत्या, दो गिरफ्तार

    comedy show banner
    comedy show banner