'लापरवाही और सुरक्षा में बड़ी चूक...', पहलगाम आतंकी हमले को लेकर केंद्र पर बरसी कांग्रेस नेता वाई एस शर्मिला
पहलगाम आतंकी हमले पर पूरा देश एकजुट नजर आ रहा है। हालांकि इसे लेकर आंध्र प्रदेश में कांग्रेस और बीजेपी नेता के बीच बहसबाजी देखने को मिल रही है। कांग्रेस प्रमुख वाई एस शर्मिला ने इसे लापरवाही करार देते हुए कहा कि बीजेपी और RSS इसे धार्मिक रूप दे रहे हैं। शर्मिला के बयान पर पलटवार करते हुए बीजेपी नेता यामिनी शर्मा ने उन्हें ओपन चैलेंज दे दिया है।
अमरावती (आंध्र प्रदेश), पीटीआई। पहलगाम की बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। आंध्र प्रदेश कांग्रेस प्रमुख वाई एस शर्मिला ने इसे लापरवाही और सुरक्षा में बड़ी नाकामयाबी करार दिया है। उनका कहना है कि बीजेपी इस मामले पर सभी को गुमराह कर रही है।
अमरावती में कैंडल मार्च के दौरान वाई एस शर्मिला ने सत्तापक्ष को सवालों के कठघरे में खड़ा किया है। साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर इसे धार्मिक मुद्दा बनाने का आरोप लगाया है।
यह भी पढ़ें- मारे गए लोगों की खुली थी पैंट, आतंकियों ने 'खतना' देखकर की हिंदुओं की हत्या; पहलगाम हमले की जांच टीम का बड़ा खुलासा
कांग्रेस नेता ने क्या कहा?
कैंडल मार्च में के दौरान वाई एस शर्मिला ने कहा कि यह हमारे देश पर हमला है। इस हमले के पीछे लापरवाही और सुरक्षा में चूक जैसे कारण जिम्मेदार हैं। बीजेपी लोगों को इस मुद्दे से भटकाना चाहती है। शर्मिला ने कहा कि पीड़ितों में मुस्लिम भी शामिल हैं।
పహల్గాం ఉగ్రవాదుల దాడుల్లో మరణించిన వారికి నివాళులు అర్పిస్తూ విజయవాడలో ఏపీ కాంగ్రెస్ ఆధ్వర్యంలో క్యాండిల్ ర్యాలీ నిర్వహించడం జరిగింది. ఈ దాడి మన దేశం మీద జరిగిన దాడి. ఈ దుర్ఘటనలో మరణించిన వారికి ఘన నివాళులు అర్పిస్తున్నాం. ఈ ఘటనకు భద్రతా వైఫల్యమే కారణం. బీజేపీ ఈ విషయాన్ని తప్పు… pic.twitter.com/wLRbbMveAm
— YS Sharmila (@realyssharmila) April 25, 2025
बीजेपी नेता भड़कीं
कांग्रेस नेता का कहना है कि यह किसी धर्म पर नहीं बल्कि परे देश पर हमला है। बीजेपी ऐसी धारणा बना रही है कि यह हमला धर्म के आधार पर हुआ है। हालांकि, बीजेपी नेता एस यामिनी शर्मा ने इस बयान के लिए शर्मिला की आलोचना की है। उन्होंने शर्मिला को अपनी जुबान पर काबू रखने की नसीहत दी है।
शर्मिला को दिया ओपन चैलेंज
शर्मिला पर पलटवार करते हुए एस यामिनी शर्मा ने कहा कि पिछले 10 साल में बीजेपी ने आतंक को रोकने के लिए कई कड़े कदम उठाए हैं। इसी के साथ यामिनी ने शर्मिला को बहस की खुली चुनौती दी है। यामिनी ने कहा कि बीजेपी और कांग्रेस, किसके राज में देश सबसे ज्यादा सुरक्षित है? अगर हिम्मत है कि इस मुद्दे पर मुझसे बहस करके दिखाएं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।