आंध्र प्रदेश: विजयवाड़ा में प्रकाशम बैराज से कृष्णा नदी में एक डॉक्टर ने मारी छलांग, तलाशी अभियान जारी
आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में प्रकाशम बैराज से एक डॉक्टर कृष्णा नदी में कूद गया। डॉक्टर का शव अभी तक नहीं मिला है तलाशी अभियान चल रहा है।
हैदराबाद, एएनआइ। आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में प्रकाशम बैराज से एक डॉक्टर कृष्णा नदी में कूद गया। डॉक्टर का शव अभी तक नहीं मिला है, तलाशी अभियान चल रहा है। फिलहाल यह भी जानकारी नहीं आई है कि डॉक्टर ने नदी में क्यों कूदा।
बता दें कि एक तरफ जहां पूरा देश कोरोना संकट से जूझ रहा है। वहीं दूसरी तरफ आंध्र प्रदेश में एक डॉक्टर द्वारा नदी में कूदने की खबर को सभी को चौंका दिया है। इस पूरे मामले की छानबीन में पुलिस जुट चुकी है। चीन के वुहान से फैले कोरोना वायरस से आंध्र प्रदेश भी अछूता नहीं है। यहां पर भी बुरी तरह यह वायरस लोगों को अपने संक्रमण में ले रहा है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 61,408 नए मामले सामने आए। इसमें से 57,468 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि 836 की मौत हो गई है। इसके साथ ही देश में कुल संक्रमितों लोगों की संख्या 31,06,349 तक पहुंच गई है। इसमें से 23,38,036 मरीज ठीक हो चुके हैं या फिर उन्हें अस्पताल से छु्ट्टी दी जा चुकी है। वहीं मरनवालों का आंकड़ा 57,542 तक पहुंच गया है।
महाराष्ट्र सबसे ज्यादा संक्रमित राज्य
देश में महाराष्ट्र सबसे ज्यादा संक्रमित राज्य है। यहां पर संक्रमितों का आंकड़ा 6 लाख 71 हजार के पार पहुंच गया है वहीं मौत का आंकड़ा 21 हजार के पार पहुंच गया है। वहीं दूसरे नंबर पर संक्रमित देश तमिलनाडु है। यहां पर संक्रमितों की संख्या 3 लाख 73 हजार तक पहुंच गई है। वहीं मौत का आंकड़ा 6,420 तक पहुंच गया है।
तीसरे नंबर पर संक्रमित राज्य आंध्र प्रदेश है। यहां पर संक्रमितों का आंकड़ा 3 लाख 45 हजार के पार पहुंच गया है वहीं मौत का आंकड़ा 3,189 तक पहुंच गया है। चौथे नंबर पर संक्रमितों की संख्या 2 लाख 71 हजार के पार पहुंच गई है। वहीं मौत का आंकड़ा 4,615 तक पहुंच गया है। इसके बाद उत्तर प्रदेश और देश की राजधानी दिल्ली सबसे ज्यादा संक्रमित राज्य है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।