Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Anant Ambani Wedding: जब मुंबई बना था संस्कृति और ग्लैमर का संगम, काशी की चाट से लेकर ग्लोबल मेहमानों की दिखी थी झलक

    मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका की शादी एक साल में ही चर्चा का विषय बन गई। विवाह की रस्मों ने अंबानी परिवार की भारतीय संस्कृति में गहरी आस्था को दर्शाया। अनंत अंबानी ने धार्मिक और सामाजिक कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लिया जिससे लोगों का ध्यान आकर्षित हुआ। शादी में हर भारतीय परंपरा का पालन किया गया।

    By Jagran News Edited By: Prince Gourh Updated: Sat, 12 Jul 2025 01:02 PM (IST)
    Hero Image
    वैवाहिक रस्मों में भी दिखी थी अध्यात्म और संस्कृति में अनंत आस्था (फाइल फोटो)

    जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। आज से ठीक एक साल पहले मुंबई ने एक ऐसा ऐतिहासिक और सांस्कृतिक आयोजन देखा, जिसने देश ही नहीं दुनिया भर में चर्चा बटोरी।

    12 जुलाई 2024 को बिजनेसमैन अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का विवाह समारोह केवल एक पारिवारिक मिलन नहीं था, बल्कि यह एक ऐसी सांस्कृतिक पेशकश थी जिसमें भारतीय परंपराओं की गहराई और मॉडर्न युग की चमक साथ-साथ देखने को मिली।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित इस समारोह में भारत और विदेश की जानी-मानी हस्तियों की उपस्थिति ने इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर का आयोजन बना दिया।

    शामिल हुए बड़े-बड़े स्टार्स

    बॉलीवुड सुपरस्टार्स शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा जैसे चेहरों के साथ-साथ विदेशी हस्तियों में किम और ख्लोए कार्दशियन, टोनी ब्लेयर, जॉन केरी और बोरिस जॉनसन जैसी हस्तियों की मौजूदगी ने इस विवाह को ग्लोबल इवेंट बना दिया।

    बनारस की चाट ने लोगों को किया आकर्षित

    इस विवाह में भारत की विविधता और पारंपरिक खानपान को भी बखूबी दर्शाया गया। खास आकर्षण था वाराणसी के काशी चाट भंडार की चाट, जिसे खुद नीता अंबानी ने बनारस जाकर चखा और विवाह समारोह के लिए चुना। टिक्की चाट, टमाटर चाट, पालक चाट और कुल्फी फालूदा जैसे व्यंजन मेहमानों को भारतीय स्वाद से जोड़ने का माध्यम बने।

    दुनियाभर में चर्चा का विषय बनी ये शादी

    आज जब इस शादी की पहली सालगिरह मनाई जा रही है यह याद दिलाता है कि कैसे एक निजी विवाह समारोह भी भारत की सांस्कृतिक शक्ति और वैश्विक छवि का दर्पण बन सकता है। न्यूयॉर्क टाइम्स ने इसे 'भारत के स्वर्ण युग की झलक'कहा था और यह बात आज भी उतनी ही सच लगती है।