विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

केंद्रीय मंत्री अमित शाह बोले, किसानों को नहीं मिलता दूध का सही दाम, हमारे लिए है यह बड़ी चुनौती

By AgencyEdited By: Dhyanendra Singh Chauhan
Published: Fri, 07 Oct 2022 03:01 PM (IST)

गंगटोक पर एक डेयरी कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि सहकारिता के माध्यम से देश के किसानों ...और पढ़ें

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की फाइल फोटो
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की फाइल फोटो

गंगटोक (सिक्किम), एएनआइ। केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह शुक्रवार को सिक्किम की राजधानी गंगटोक में हैं। शाह का यह तीन दिवसीय दौरा है। केंद्रीय गृह मंत्री ने आज पूर्वी और उत्तर-पूर्वी जोन डेयरी सहकारी सम्मेलन 2022 का उद्घाटन किया है।

इस दौरान अमित शाह ने कहा कि करीब 70 प्रतिशत दूध असंगठित रूप से बाजार में जाता है। यह जब असंगठित रूप से बाजार में जाता है तो किसानों को इसका सही मूल्य नहीं मिलता। हमारे लिए यह चुनौती है कि जो 70 प्रतिशत असंगठित दूध बाजार में जाता है उसको कम कर 20 प्रतिशत पर लाना है।

सहकारिता मंत्रालय को करनी चाहिए विवेचना

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सहकारिता के माध्यम से देश के किसानों, शिल्पकारों, मछुआरों, आदिवासियों को सशक्त करने काम हो और इसके लिए सहकारिता मंत्रालय की विवेचना करनी चाहिए। अब तक सहकारिता कृषि विभाग के संयुक्त सचिव द्वारा चलता रहा है।

गंगटोक की सड़कों पर अमित शाह का हुआ भव्य स्वागत

वहीं, इसके पहले गंगटोक की सड़कों पर अमित शाह का जोरदार स्वागत हुआ। अमित शाह ने एक वीडियो ट्विटर पर साझा किया है। साथ ही उन्होंने लिखा, 'गंगटोक में इस तरह के गर्मजोशी से स्वागत के लिए सिक्किम के लोगों का आभारी हूं। मैं अभिभूत हूं।'

अमित शाह ने गंगटोक के राजभवन में सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा का उद्घाटन किया। इस मौके पर राज्य के राज्यपाल गंगा प्रसाद भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीतों की होगी पूरी निगरानी, केंद्र ने गठित की 9 सदस्यीय टास्क फोर्स

 

असम में जेपी नड्डा पार्टी ऑफिस का करेंगे उद्घाटन

इस बीच, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी क्षेत्र में पार्टी के सबसे बड़े कार्यालय का उद्घाटन करने के लिए शुक्रवार को पूर्वोत्तर पहुंचेंगे। राज्य के भाजपा कार्यालय का उद्घाटन में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और कई बड़े नेता शामिल रहेंगे।

यह भी पढ़ें : Vande Bharat Express से टकराने वाली भैंसों के मालिक के खिलाफ FIR, इंजन का अगला हिस्सा हुआ था क्षतिग्रस्त