विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीतों की होगी पूरी निगरानी, केंद्र ने गठित की 9 सदस्यीय टास्क फोर्स

By AgencyEdited By: Dhyanendra Singh Chauhan
Published: Fri, 07 Oct 2022 01:57 PM (IST)

पर्यावरण मंत्रालय ने बताया कि बाड़ों का रखरखाव और पूरे क्षेत्र की सुरक्षा स्थिति पर नजर रखी जाएगी। वन और ...और पढ़ें

नामीबिया से आए हैं मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीते
नामीबिया से आए हैं मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीते

नई दिल्ली, एएनआइ। भारत सरकार ने मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीतों की निगरानी के लिए एक टीम का गठन किया है। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने नौ सदस्यीय टास्क फोर्स गठित की है। टीम के ये सदस्य इन चीतों की प्रगति की समीक्षा और स्वास्थ्य की स्थिति की निगरानी पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

चीतों के शिकार कौशल और अनुकूलन की होगी निगरानी

मंत्रालय ने बताया कि बाड़ों का रखरखाव और पूरे क्षेत्र की सुरक्षा स्थिति पर नजर रखी जाएगी। वन और पशु चिकित्सा अधिकारियों के प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा। समिति के अधिकारी इन चीतों के शिकार कौशल और अनुकूलन की निगरानी भी करेंगे।

टास्क फोर्स में ये लोग हैं शामिल

प्रमुख सचिव (वन), मध्य प्रदेश- सदस्य

प्रमुख सचिव (पर्यटन), मध्य प्रदेश- सदस्य

प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख, मध्य प्रदेश- सदस्य

प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) और मुख्य वन्यजीव वार्डन, मध्य प्रदेश- नई दिल्ली

श्री आलोक कुमार, रिटायर्ड प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) एवं प्रमुख वन्यजीव वार्डन, मध्य प्रदेश- सदस्य

डॉ अमित मलिक, महानिरीक्षक, एनटीसीए, नई दिल्ली- सदस्य

डॉ विष्णु प्रिया, वैज्ञानिक, भारतीय वन्यजीव संस्थान, देहरादून- सदस्य

श्री अभिलाष खांडेकर, सदस्य एमपी एनबीडब्ल्यूएल, भोपाल

श्री सुभारंजन सेन, एपीसीसीएफ- वन्यजीव - सदस्य संयोजक

इससे पहले 25 सितंबर को पीएम मोदी ने कहा था कि राष्ट्रीय पार्क में चीतों का निरीक्षण करने के लिए गठित टास्क फोर्स की सिफारिश के आधार पर यह तय किया जाएगा कि लोग जानवरों को कब देख पाएंगे।

यह भी पढ़ें : 3 दिन में खत्म हो गया 16 साल पहले पंजाब से अमेरिका गया परिवार, अपहरण के बाद हुई हत्या

पीएम मोदी ने मन की बात में किया था एलान

पीएम मोदी ने मन की बात में कहा था कि एक टास्क फोर्स का गठन किया गया है। यह टास्क फोर्स चीतों की निगरानी करेगी और देखेगी कि वे यहां के वातावरण के अनुकूल होने में कितना सक्षम हैं। इस आधार पर कुछ महीनों के बाद निर्णय लिया जाएगा और फिर आप चीतों को देखने में सक्षम होंगे।

यह भी पढ़ें : Vande Bharat Express: हादसे के बार फिर पटरी पर लौटी वंदे भारत एक्सप्रेस, आगे बरती जाएंगी ये सावधानियां

पीएम मोदी ने लोगों से पूछा, चीतों का क्या रखा जाए नाम

मन की बात में पीएम मोदी ने कहा कि चीतों की भारत वापसी पर देश के कोने-कोने से लोगों ने खुशी जताई है। पीएम मोदी ने कहा कि 130 करोड़ भारतीय खुश हैं और गर्व से भरे हुए हैं। यह प्रकृति के लिए भारत का प्यार है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि लोगों द्वारा एक आम सवाल किया गया था कि उन्हें नामीबिया के जंगली जानवरों को देखने का मौका कब मिलेगा। इस दौरान पीएम मोदी ने लोगों से पूछा था कि चीतों के नाम क्या होने चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।