विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'चट्टान की तरह आपके साथ खड़े हैं', पूर्वोत्तर में बारिश और बाढ़ से तबाही; अमित शाह ने चार राज्यों के CM से की बात

Published: Sun, 01 Jun 2025 05:08 PM (IST)

पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश और बाढ़ से हालात गंभीर हो गए हैं। मिजोरम असम मणिपुर त्रिपुरा अरुणाचल प्रदेश और ...और पढ़ें

शाह ने स्थिति से निपटने के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिया है (फोटो: पीटीआई)
शाह ने स्थिति से निपटने के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिया है (फोटो: पीटीआई)

HighLights

  1. बारिश ने पूर्वोत्तर में मचाई है तबाही
  2. बाढ़ से कई इलाके हुए जलमग्न
  3. राहत शिविरों में रह रहे कई लोग

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पूर्वोत्तर के राज्यों में इस वक्त बारिश कहर बनकर टूटी है। मिजोरम, असम, मणिपुर, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश से लेकर सिक्किम तक बाढ़ और लैंड स्लाइड से हालात बदतर होते जा रहे हैं। लोगों को अपना घर छोड़कर राहत शिविरों में शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

हालात के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के मुख्यमंत्रियों और मणिपुर के राज्यपाल से बात की है। शाह ने स्थिति से निपटने के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिया है।

शाह ने दिया मदद का भरोसा

अमित शाह ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा, 'असम, सिक्किम और अरुणाचल से मुख्यमंत्रियों और मणिपुर के राज्यपाल से उनके राज्य में हो रही भारी बारिश के संबंध में बात की। साथ ही उन्हें किसी भी स्थिति से निपटने के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया।'

शाह ने आगे लिखा, 'मोदी सरकार नॉर्थ ईस्ट के लोगों की मदद के लिए चट्टान की तरह खड़ी है।' बता दें कि इस वक्त पूर्वोत्तर के कई हिस्से बाढ़ की स्थिति का सामना कर रहे हैं। कई घर नष्ट हो गए हैं, सड़कें बह गई हैं और लाखों लोग प्रभावित हुए हैं।

सिक्किम में फंसे कई पर्यटक

  • अधिकारियों ने बताया कि असम में बारिश से सड़क मार्ग, ट्रेन और नोका सेवाएं प्रभावित हुई है। असम के 15 जिलों में स्थिति बदतर है। अरुणाचल में केवल पिछले दो दिनों में 9 लोगों की मौत हुई है। सिक्किम में 1500 से अधिक पर्यटकों के फंसने की भी खबर है।
  • इसके अलावा मणिपुर में भारी बारिश की वजह से कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति बन गई है। बाढ़ और लैंड स्लाइड के कारण 3800 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। कई घर पूरी तरह बर्बाद हो गए हैं। पूर्वोत्तर की कई नदियां उफान पर हैं।

(पीटीआई इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें: भूस्खलन और बारिश से नॉर्थ ईस्ट में तबाही, अब तक 19 की मौत; 12 हजार से अधिक लोग प्रभावित