Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अमित शाह ने किया वैदिक हेरिटेज पोर्टल लॉन्च, भारतीय वैदिक ज्ञान परंपरा को सर्वसुलभ बनाने की दिशा में अहम कदम

    By Jagran NewsEdited By: Piyush Kumar
    Updated: Thu, 23 Mar 2023 08:39 PM (IST)

    गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार टेक्नोलॉजी के माध्यम से भारत के प्राचीन ग्रंथों और पांडुलिपियों के ज्ञान को भविष्य के लिए सुरक्षित रख रही है। इसके साथ ही उन्होंने भारत की 64 कलाओं पर आधारित वर्चुअल म्यूजियम कला वैभव का भी लोकार्पण किया।

    Hero Image
    अमित शाह ने वैदिक हेरिटेज पोर्टल को लॉन्च किया। (फोटो सोर्स: एपी)

    जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने वैदिक हेरिटेज पोर्टल को लॉन्च किया। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र द्वारा संचालित इस पोर्टल पर वैदिक ज्ञान परंपरा के सभी आयामों को प्रस्तुत किया गया है।

    अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार टेक्नोलॉजी के माध्यम से भारत के प्राचीन ग्रंथों और पांडुलिपियों के ज्ञान को भविष्य के लिए सुरक्षित रख रही है। इसके साथ ही उन्होंने भारत की 64 कलाओं पर आधारित वर्चुअल म्यूजियम 'कला वैभव' का भी लोकार्पण किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र ने तैयार किया पोर्टल

    दरअसल संस्कृति मंत्रालय के तहत काम करने वाले इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र ने भारत की वैदिक ज्ञान परंपरा को सर्वसुलभ बनाने के लिए इस पोर्टल को तैयार किया है। अमित शाह ने कहा कि इसकी मदद से युवा पीढ़ी वेदों व उपनिषदों के ज्ञान व परंपरा को आगे बढ़ा सकेगी। इसके साथ ही यह शोधकर्ताओं को वैदिक ज्ञान परंपराओं को समझने में सहयोग करेगा और साथ ही जनसाधारण को प्राचीन ग्रंथों की सामान्य जानकारी भी उपलब्ध कराएगा।

    भारत की वैभवशाली संस्कृति को दर्शाएगा 'कला वैभव'

    अमित शाह ने कहा कि 64 कलाओं पर आधारित वर्चुअल म्यूजियम 'कला वैभव' भारत की वास्तुकला, चित्र, नाट्य, संगीत आदि समस्त कलाओं से पूरी दुनिया तक पहुंचाने का काम करेग और इससे विश्व को भारत की वैभवशाली संस्कृति का समृद्ध इतिहास जानने में सुविधा होगी।